Oura Ring 4: आप जानते हैं कि पिछले एक-दो सालों में स्मार्ट रिंग्स का बाज़ार तेज़ी से बढ़ता जा रहा है. छोटी स्टार्टअप कंपनियों से लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियों तक, सभी टेक कंपनियाँ स्मार्ट रिंग्स लॉन्च कर रही हैं. बता दें कि फ़िनलैंड की एक कंपनी, Oura ने अब भारत में अपनी स्मार्ट रिंग, Oura Ring 4 लॉन्च कर दी है. कंपनी की नई Oura Ring 4 अब भारत के बाजारों में भी आ चुकी है. बता दें कि इस लॉन्च के साथ ही, कंपनी ने एक दिलचस्प रिपोर्ट भी जारी की है, जिसमें भारतीयों के सोने के पैटर्न से जुड़े कई चौंकाने वाले आंकड़ें सामने आए हैं.
नींद की कमी और और रिंग
वहीं हाल ही में रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दुनिया भर के उन देशों में भारत भी शामिल है, जहां के लोगों को सबसे कम नींद मिलती है. कंपनी के मुताबिक, Oura Ring 4 भारत में 18 मार्च से Amazon और Croma स्टोर्स पर बिकने लग जाएगी. वहीं बता दें कि डॉक्टर आमतौर पर सलाह देते हैं कि वयस्कों को हर रात 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए. वहीँ, भारत में हाल कुछ यूं है कि लोग किसी भी तरह अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते, या तो उनका ज्यादा समय काम करने में बीत जाता है और बचा हुआ समय वो मोबाइल इस्तेमाल करने में लगा देते हैं. इन आदतों ने लोगों की नींद की अवधि में लगातार कमी ला दी है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, अपर्याप्त नींद का असर न केवल नींद की अवधि पर पड़ रहा है, बल्कि उसकी गुणवत्ता पर भी पड़ रहा है.
REM और गहरी नींद
बता दें कि रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि वैश्विक औसत की तुलना में भारतीयों को REM और गहरी नींद कम मिलती है. खास बात यह है कि REM नींद को दिमाग के लिए बहुत ज़रूरी माना जाता है. इसी चरण के दौरान दिमाग याददाश्त को मज़बूत बनाने, भावनाओं को नियंत्रित करने और समस्याओं को सुलझाने जैसे कामों को ज़्यादा असरदार तरीके से करता है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत में Oura इस्तेमाल करने वालों को वैश्विक औसत की तुलना में हर हफ़्ते एक घंटा कम REM नींद मिलती है. इसका मतलब है कि सुबह उठने के बाद भी कई लोग पूरी तरह से तरोताज़ा महसूस नहीं करते हैं.

