Categories: देश

Odisha News: ढेंकानाल में महिला ने एसपी कार्यालय में की आत्मदाह की कोशिश, चार घंटे में दो सब-इंस्पेक्टर निलंबित

Odisha News: ढेंकानाल ज़िले में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक महिला ने एसपी कार्यालय परिसर में आत्मदाह की कोशिश की। गनीमत रही कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने समय रहते उसे बचा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Published by Shubahm Srivastava

Odisha News: अक्षय महाराणा की ढेंकानाल, ओडिशा से रिपोर्ट, शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक महिला ने एसपी कार्यालय परिसर में आत्मदाह की कोशिश की। गनीमत रही कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने समय रहते उसे बचा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन को तुरंत हरकत में ला दिया। महज चार घंटे के भीतर ही जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने मामले में लापरवाही बरतने वाले दो उपनिरीक्षकों (सब-इंस्पेक्टर) को निलंबित कर दिया।

पुलिस ने दिया साथ, तो उठाया ये कदम

जानकारी के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल पक्ष का एक रिश्तेदार लंबे समय से उसे मानसिक प्रताड़ना दे रहा है। इस संबंध में उसने कई बार न्याय पाने की कोशिश की और टाउन थाना तथा सदर थाना दोनों में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। लेकिन, उसे कार्रवाई के बजाय एक थाने से दूसरे थाने भेजा गया। लगातार न्याय से वंचित रहने और निराशा के चलते महिला ने आत्मदाह जैसे चरम कदम उठाने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक, महिला ने अचानक कार्यालय परिसर में खुद को आग लगाने की कोशिश की। उपस्थित पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया, उसे रोका और किसी तरह आत्मदाह की कोशिश को नाकाम कर दिया। घटना के बाद कार्यालय परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया।

एसपी ने लिया एक्शन, दो थानों पर गिरी गाज

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ने दोनों थानों के जिम्मेदार अधिकारियों से पूछताछ की। जांच में स्पष्ट हुआ कि महिला की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया और उसे टाल गया। इसके बाद एसपी ने टाउन थाना के उपनिरीक्षक उत्कल विजय मोहंती और सदर थाना की उपनिरीक्षक रोज़ालिन मिन्ज़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Post

स्थानीय लोगों ने घटना को बेहद गंभीर बताया और कहा कि यदि समय पर पुलिसकर्मियों ने महिला को नहीं रोका होता तो जानलेवा हादसा हो सकता था। साथ ही, उन्होंने सवाल उठाया कि जब पीड़िता ने कई बार थानों का चक्कर लगाया, तब उसकी बात क्यों नहीं सुनी गई। लोगों का मानना है कि यह घटना पुलिस व्यवस्था की संवेदनहीनता को उजागर करती है।

पुलिस का आश्वासन, आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे

ढेंकानाल पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि अब मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी पीड़ित की शिकायत को नजरअंदाज न किया जाए।

Odisha News: बाढ़ के तेज़ बहाव में फंसे युवक, जामुन के पेड़ ने बचा ली जान, अग्निशमन कर्मियों ने किया उद्धार

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

DME Gas Alternative LPG: अब बिना LPG सिलेंडर घर में बनेगा खाना, आखिर क्या है वैज्ञानिकों की नई खोज!

DME Gas Alternative LPG: पुणे के वैज्ञानिकों ने LPG का विकल्प तलाशने का दावा है.…

March 16, 2026

This is test post

This is test post

March 16, 2026

LPG Gas Shortage: नींबू पानी पर ‘गैस क्राइसिस चार्ज’, बिल देख हैरान रह गए लोग; सोशल मीडिया पर उठाए सवाल

Lpg Crisis: आजकल शहरों में रसोई गैस (LPG) की भारी कमी हो गई है. जिसका…

March 16, 2026

What is magnesium: क्या है मैग्नीशियम, जिसकी कमी से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां? इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

What is magnesium: मैग्नीशियम एक महत्वपूर्ण खनिज है, जिसकी कमी से मधुमेह और हृदय रोग…

March 16, 2026

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, चुनाव आयोग ने लागू की आचार संहिता; इस दिन आएंगे नतीजे

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू…

March 16, 2026