Categories: देश

Noida: नोएडा से दिल्ली तक साइकिल यात्रा निकालने पहुंचे सपा कार्यकर्ता, पुलिस ने किया डिटेन

Noida: नोएडा से दिल्ली तक साइकिल यात्रा निकालने पहुंचे सपा कार्यकर्ता, पुलिस ने किया डिटेन, नोएडा में सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भारी तनातनी देखने को मिली।

Published by Swarnim Suprakash

नोएडा से अली खान की रिपोर्ट 
Noida: नोएडा में सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भारी तनातनी देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के नेता विकास जतन प्रधान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली तक साइकिल यात्रा निकालना चाहते थे। यह यात्रा दरअसल SIR के विरोध में प्रस्तावित की गई थी। लेकिन इससे पहले कि यह यात्रा शुरू हो पाती, पुलिस ने सपाइयों को रोक दिया और उन्हें डिटेन कर लिया।

पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा की शुरुआत महामाया फ्लाईओवर से करने का ऐलान किया था। कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर दिल्ली की ओर कूच करने की तैयारी में थे। लेकिन पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए कार्यकर्ताओं को पहले ही रोक लिया। बताया जा रहा है कि सपा कार्यकर्ता महामाया फ्लाईओवर के नीचे जुटने की कोशिश कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें फ्लाईओवर से पहले ही रोककर हिरासत में ले लिया।

MP Police Recruitment: मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड’ का गठन किया जाएगा, CM मोहन यादव

पुलिस ने उनकी आवाज़ को दबाने की कोशिश की

वहीं, समाजवादी पार्टी नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने उनकी आवाज़ को दबाने की कोशिश की है। उनका कहना है कि कई वरिष्ठ नेताओं को तो सुबह से ही घर पर रोक लिया गया। सपा कार्यकर्ताओं के मुताबिक, विकास जतन भाटी और सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार भाटी समेत जिले के कई प्रमुख नेताओं के घर सुबह-सुबह पुलिस पहुंच गई थी। नेताओं का कहना है कि उन्हें घर से बाहर निकलने तक नहीं दिया गया। सपा नेताओं ने इसे “हाउस अरेस्ट” करार दिया है और प्रशासन पर लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का आरोप लगाया है।

Related Post

नोएडा पुलिस ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया

हालांकि, दूसरी तरफ नोएडा पुलिस ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी नेता या कार्यकर्ता को घर पर नज़रबंद नहीं किया गया। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि समाजवादी पार्टी ने इस साइकिल यात्रा के लिए प्रशासन से किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली थी। ऐसे में बिना अनुमति यात्रा निकालने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

J&K Cloudburst: किश्तवाड़ के चिशोती में बादल फटने से मची तबाही, 62 की मौत

सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच लगातार बहसबाजी

सोमवार को पूरे घटनाक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच लगातार बहसबाजी होती रही। पुलिस का रुख सख्त रहा और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए हर स्तर पर कड़ी निगरानी रखी गई। वहीं, सपाइयों का कहना है कि आंदोलन और विरोध करना उनका अधिकार है, लेकिन पुलिस ने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जताने के अधिकार को भी कुचल दिया।

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026