Categories: देश

Nitesh Rane Madrasa:मदरसों में बंदूकें, वहां उर्दू की जगह मराठी…मनसे और कांग्रेस पर मंत्री नितेश राणे का तीखा हमला, कर दी ये बड़ी मांग

नितेश राणे ने दावा किया कि वहां बंदूकधारी मिलते हैं। वहां उर्दू की जगह मराठी पढ़ाई जानी चाहिए। इससे पहले नितेश राणे ने मनसे को मोहम्मद अली रोड जाकर टोपी पहनने वालों से मराठी बोलने की चुनौती दी थी।

Published by Ashish Rai

Nitesh Rane Madrasa: महाराष्ट्र में चल रहे हिंदी-मराठी भाषा विवाद के बीच फडणवीस सरकार में मंत्री नितेश राणे ने चौकानें वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मदरसों में मराठी पढ़ाई जानी चाहिए। राणे का यह बयान कांग्रेस द्वारा मराठी पाठशाला की मांग और मनसे द्वारा मराठी न बोलने पर हिंदुओं की पिटाई पर दिया है। राणे ने कहा है कि मदरसों में उर्दू की जगह मराठी शुरू होनी चाहिए। इतना ही नहीं, मुसलमानों को मराठी में अजान भी देनी चाहिए। नितेश राणे ने दावा किया कि वहां बंदूकधारी मिलते हैं। वहां उर्दू की जगह मराठी पढ़ाई जानी चाहिए। इससे पहले नितेश राणे ने मनसे को मोहम्मद अली रोड जाकर टोपी पहनने वालों से मराठी बोलने की चुनौती दी थी। मराठी न बोलने पर हिंदुओं की पिटाई को नितेश राणे ने ड्रामा करार दिया था।

सावधान! अगर ड्यूटी के दौरान महिला पुलिसकर्मी ने किया मेकअप और बनाई रील, नहीं बख्शेगी बिहार पुलिस, जारी किया सीधा आदेश

नितेश राणे ने रखी नई मांग

मीरा रोड पर मारवाड़ी व्यापारी की पिटाई के बाद नितेश राणे ने खुद को हिंदुओं का चौकीदार बताया था। तब राणे ने कहा था कोई भी हिंदुओं को नहीं डरा सकता है। राणे ने यह नई मांग ऐसे वक्त पर रखी है जब महाराष्ट्र विधानमंडल का सत्र चल रहा है। इतना ही नहीं त्रिभाषा फॉर्मूले पर महायुति सरकार पहले ही पीछे हट चुकी है। सरकार ने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के विरोध के बाद महाराष्ट्र के स्कूलों में हिंदू को अनिवार्य करने के आदेश को वापस ले लिया था। नितेश राणे की मांग पर महाराष्ट्र में नए सिरे से हंगामा हो सकता है। मीरा रोड पर मनसे के कार्यकर्ताओं ने एक मारवाड़ी व्यापारी को मराठी नहीं बोलने पर पीटा था। इसके बाद पालघर वसई विरार में ऐसी घटना सामने आई थी।

कांग्रेस द्वारा मराठी पाठशाला शुरू करने की मांग पर मंत्री नितेश राणे ने कहा, अलग पाठशाला की क्या ज़रूरत है? मदरसों में मराठी पढ़ाना शुरू कर दीजिए, यही सबसे सरल और आसान उपाय है। अलग से स्कूल खोलने की कोई आवश्यकता नहीं है। राज्य में कई मदरसे हैं। यहाँ उर्दू की बजाय मराठी पढ़ाना शुरू कीजिए।

Related Post

https://twitter.com/ashishrai2000/status/1945428839997546870?ref_src=twsrc%5Etfw

नौटंकी की जरूरत नहीं है

नितेश राणे का मदरसे पर दिया गया बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि महाराष्ट्र में काफी मदरसे हैं। इन मदरसों में उर्दू की जगह मराठी पढ़ाई जाए। अलग पाठशाला की आवश्यकता नहीं है। न ही मीडिया में न नौटंकी करने की जरूरत पड़ेगा। गौरतलब हो कि राज ठाकरे ने वर्ली के कार्यक्रम में कहा था कि अगर कोई नौटंकी करेगा और मराठी नहीं बोलेगा तो उसके कान नीचे मारा, लेकिन ऐसा करते हुए वीडियो न बनाए। नितेश राणे का बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

AI को राजीव गांधी से जोड़कर ये क्या फैला रहे हैं 74 वर्षीय कांग्रेसी दिग्गज? Video देखकर माथा पीट लेंगे राहुल गांधी

Ashish Rai

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026