Categories: देश

पीएनबी घोटाले में भारत को मिली बड़ी सफलता, नीरव मोदी का छोटा भाई US से हुआ गिरफ्तार…दोनों ने मिलकर की थी 13,000 करोड़ की धोखाधड़ी

निहाल भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी का भाई है, जो पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में कथित 13,600 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी वाले बैंक लेनदेन मामले में आरोपी है।

Published by Shubahm Srivastava

Nehal Modi Arrested In US : पीएनबी घोटाले के आरोपी भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका लगा है। असल में अमेरिका में उसके छोटे भाई निहाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई ने अमेरिका से निहाल के प्रत्यर्पण की अपील की थी। गिरफ्तारी के बाद अमेरिकी प्रशासन की तरफ से ही भारत को इस बात की जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने बताया कि निहाल मोदी को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया था। इस मामले की सुनवाई 17 जुलाई को कोर्ट में होनी है, जिसमें वह जमानत मांग सकता है। हालांकि, सरकारी वकील उसकी जमानत का विरोध करेंगे।

बेल्जियम का नागरिक है निहाल मोदी

निहाल भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी का भाई है, जो पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में कथित 13,600 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी वाले बैंक लेनदेन मामले में आरोपी है। नेहल मोदी के खिलाफ इससे पहले 2019 में रेड नोटिस जारी किया गया था। 46 वर्षीय नेहल मोदी बेल्जियम का नागरिक है।

निहाल मोदी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में वांछित है। यह देश के इतिहास में सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की गई जांच में निहाल मोदी को नीरव मोदी की आपराधिक आय को वैध बनाने के लिए काम करने वाला एक प्रमुख व्यक्ति पाया गया। नीरव मोदी ब्रिटेन से प्रत्यर्पण की कार्यवाही का सामना कर रहा है।

Related Post

दोनों भाइयों पर 13,000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी का आरोप

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, प्रत्यर्पण की कार्यवाही दो आरोपों पर की गई, जिसमें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 3 के तहत धन शोधन का मामला और भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और 201 (फरार) के तहत आपराधिक साजिश का मामला शामिल है। निहाल (46 वर्ष) पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े कथित 13,000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में आरोपी है।

आपको बता दें कि यह मामला अब तक के सबसे बड़े धोखाधड़ी मामलों में से एक है। दोनों भाइयों (नीरव और निहाल मोदी) और उनके रिश्तेदार मेहुल चोकसी पर धोखाधड़ी का आरोप है, जो जेल जाने से बचने के लिए देश से भाग गए थे। 

डोलची में थूक कर दूध देता था दूधवाला, घर के CCTV में दिखी करतूत, ‘थूक जिहाद’ का Video देखकर दूध से हो जाएगी नफरत

क्या कोई इतना बड़ा मूर्ख हो सकता है? नेशनल हेराल्ड केस में कोर्ट में गरजे राहुल-सोनिया के वकील, कहा- ‘अगर टाटा या बिड़ला ने…’,

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Fact Check: 7 मिनट 11 सेकंड वाला वीडियो असली या झूठ? फैक्ट-चेक में बड़ा खुलासा

Marry Umair private video: सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया गया था कि वीडियो…

April 3, 2026

Delhi NCR Earthquake: हिंदू कुश में भूकंप, दिल्ली से लेकर कश्मीर तक महसूस हुए झटके; कई राज्यों में दहशत

Earthquake tremors in delhi: इन अचानक लगे झटकों से लोगों में दहशत फैल गई, और…

April 3, 2026

धुरंधर 2 की कमाई में गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम; इस फिल्म को बदलनी पड़ी रिलीज डेट

Dhurandhar 2 Collection: बुधवार को फिल्म ने 20.10 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि गुरुवार को…

April 3, 2026

लखनऊ में बड़ा आतंकी प्लान फेल, ATS ने 4 संदिग्धों को दबोचा; इस जगह धमाका करने की थी योजना

UP ATS Operation: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेरठ और नोएडा के रहने वाले युवकों के…

April 3, 2026