Categories: देश

Nepal Protest: भारत तक पहुंची नेपाल में भड़की हिंसा की आग, सीमा से सटे इन इलाकों में पसरा सन्नाटा

Indo Nepal Border Tension: नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर बैन के बाद Gen Z का प्रदर्शन अब उग्र हो गया है, जिसकी आग भारत तक पहुंचती हुई नजर आ रही है।

Published by Sohail Rahman

Nepal Gen Z Protest Latest News: नेपाल में Gen Z का प्रदर्शन (Gen Z Protest) अब उग्र हो चुका है। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) को देश छोड़कर भागना पड़ा। तो वहीं, दूसरी तरफ उग्र भीड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनल (Former Prime Minister Jhalanath Khanal) की पत्नी रविलक्ष्मी चित्रकार (Ravi Lakshmi Chitrakar) को जिंदा जला दिया, अब जानकारी सामने आ रही है कि उनकी मौत हो गई है। आपको बतातें चलें कि नेपाल में भड़की हिंसा की लपटें भारतीय सीमा तक पहुंच गई हैं। बुधवार को झूलाघाट और धारचूला से सटे नेपाली इलाके दारचूला और बैतड़ी में भी विरोध प्रदर्शन हुए। दारचूला में प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस और यूएमएल कार्यालयों में तोड़फोड़ की। इसके बाद आगजनी की भी घटनाएं सामने आई है। इसके बाद तनाव और गहरा गया है।

नेपाल में क्यों भड़की हिंसा? (Why did violence erupt in Nepal?)

भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के विरोध की चिंगारी से नेपाल आज भी हिंसा की आग में झुलस रहा है। हालात इतने बिगड़ गए कि प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट को आग के हवाले कर दिया। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के निजी आवास से लेकर कई मंत्रियों और नेताओं के घरों और कार्यालयों में तोड़फोड़ और आगजनी हुई। सरकार को आक्रोश के आगे झुकना पड़ा और प्रधानमंत्री ओली ने इस्तीफा दे दिया।

भारतीय सीमा तक पहुंचीं हिंसा की लपटें ( flames of violence reached Indian border)

झूलाघाट अंतरराष्ट्रीय पुल से लगभग 25 किलोमीटर दूर बैतड़ी के साहिलेक बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। यहां युवाओं ने सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध का विरोध किया। बैतड़ी के वरिष्ठ पत्रकार गोकर्ण दयाल ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने विरोध में बाजार बंद कर दिया। उन्होंने बाज़ार में जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया।

Related Post

नेपाल के ब्रह्मदेव में भी व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन (Traders also protested in Brahmadev Nepal)

उत्तराखंड के टनकपुर से सटे नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी के व्यापारियों और नागरिकों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से बाजार बंद रहा। नेपाल सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने से नाराज नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। ब्रह्मदेव मार्केट प्रबंधन समिति के सचिव यज्ञ राज भट्ट ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बंद करना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है।

नेपाल में जारी बवाल का असर सीमा के अंतरराष्ट्रीय हैंगिंग ब्रिजों पर नहीं दिख रहा है। यहां लोग रोजाना की तरह एक देश से दूसरे देश में आवाजाही कर रहे हैं। झूलाघाट स्थित ब्रिज पर औसतन दो से ढाई सौ लोगों की आवाजाही होती है। हालांकि, यहां नेपाल का कस्टम बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें :-

कौन हैं वो पूर्व प्रधानमंत्री जिनकी पत्नी को Gen-Z ने ज़िंदा जलाया? नेता ने सुनाई ऐसी दास्तां सुन फट जाएगा कलेजा

देश छोड़कर कहां भागे नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री KP Sharma Oli? एयर होस्टेस ने किया हैरान करने वाला खुलासा

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Etawah news: इटावा में नाबालिग से मारपीट का आरोप, पड़ोसी पर केस दर्ज, माहौल गरमाया

Etawah news:  इटावा के शिव नगर इलाके में नाबालिग बच्ची से मारपीट का मामला सामने…

April 20, 2026

संबल में सनसनी! बरी होकर घर लौटा युवक मिला मृत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Sambhal news: संभल में दो दिन पहले ही युवक जेल से छूटकर आया था. रात…

April 20, 2026

एक दुल्हन, कई पति! आज भी जिंदा है ‘पांचाली’ प्रथा, एक साथ कैसे गुजारते हैं दिन-रात?

Humla Nyinba Community: भारत के एक पड़ोसी देश में न्यिनबा समुदाय आज तक पांचाली प्रथा…

April 20, 2026

Dwidvadash Drishti Yoga: 8 मई को बनेगा खास योग! शनि-बुध की युति से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Dwidvadash Drishti Yoga: 8 मई 2026 को बनने वाला शनि-बुध का द्विद्वादश दृष्टि योग खास माना…

April 20, 2026