Categories: देश

Delhi Weather Today: बहुत कराया इंतजार… आखिरकार आ ही गया मानसून,  तर-बतर हो गई दिल्ली, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

Delhi Weather Today: दिल्ली में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार अब खत्म हो ही गया। रविवार को मानसून ने राजधानी में दस्तक दे दी। वहीं देश के बाकी हिस्सों में मानसून सामान्य तिथि 8 जुलाई से नौ दिन पहले ही आ गया।

Published by Heena Khan

Delhi Weather Today: दिल्ली में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार अब खत्म हो ही गया। रविवार को मानसून ने राजधानी में दस्तक दे दी। वहीं देश के बाकी हिस्सों में मानसून सामान्य तिथि 8 जुलाई से नौ दिन पहले ही आ गया। दिल्ली में रविवार को मानसून की पहली बारिश देखने को मिली है, जिससे गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जानिए कब तक जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान गरज और बिजली गिरने के भी आसार हैं। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कल यानी 1 जुलाई को राजधानी में तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिल्ली में बारिश का सिलसिला 6 जुलाई तक जारी रहने की उम्मीद है।

Related Post

बारिश से भीगी पूरी दिल्ली

दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को बारिश हुई। मौसम विभाग की मुताबिक वसंत कुंज, हौज खास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, आया नगर और डेरा मंडी समेत कई इलाकों में गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 75 प्रतिशत रही।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026