Categories: देश

Lok Sabha Budget Session: इस बार रविवार को पेश होगा बजट, ई-सिगरेट और संसद में हंगामे सहित AI उपयोग पर क्या बोले स्पीकर ओम बिरला?

Parliament Budget Session 2026: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बताया कि संसद में सांसदों को 1 घंटे पहले प्रोसिडिंग डॉक्युमेंट्स मिलेंगे और भविष्य में आधे घंटे पहले मिलेंगे. साथ ही उन्होंने बताया कि साल 2027 तक संसद की कार्यवाही सभी भाषाओं में देखने-पढ़ने को मिलेंगे.

Published by Hasnain Alam

Lok Sabha Budget Session 2026: लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद के कई मामलों पर सोमवार को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 1 फरवरी 2026 यानी रविवार को बजट की कार्यवाही सुबह 11 बजे से होगी. उन्होंने कहा कि हम जनता के सेवक हैं, क्या संडे और क्या मंडे. साथ ही उन्होंने कहा कि सदन में एआई का उपयोग जवाबदेही से हो, इसपर कांफ्रेंस में चर्चा होगी.

उन्होंने कहा कि AI का उपयोग किस तरह से जिम्मेदारी और नैतिकता के साथ किया जाए, जवाबदेही कैसे तय हो और सही संतुलन कैसे बनाए रखा जाए, इन सभी पहलुओं पर विस्तार से विचार किया.

ओम बिरला ने कहा कि 16 साल बाद एक बार फिर भारत को राष्ट्रमंडल देशों के स्पीकर सम्मेलन की मेजबानी का मौका मिला है. उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने, संसदीय व्यवस्था को बेहतर बनाने और नए नवाचारों को साझा करने का एक अहम मंच है.

संसद में गतिरोध पर क्या बोले ओम बिरला?

ओम बिरला ने कहा कि दुनिया में कई ऐसे देश के संसद में गतिरोध नहीं होता है, इसलिए भारत कोशिश करेगा कि दुनिया के संसद को संदेश दें कि हमारे सदन में गतिरोध होता है, लेकिन संवाद और चर्चा से हल करते हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि तख्ती प्ले कार्ड लेकर आना गलत है.

स्पीकर ने बताया कि सांसदों को 1 घंटे पहले प्रोसिडिंग डॉक्युमेंट्स मिलेंगे और भविष्य में आधे घंटे पहले मिलेंगे. साल 2027 तक संसद की कार्यवाही सभी भाषाओं में देखने-पढ़ने को मिलेंगे.

ई-सिगरेट पीने के मामले पर स्पीकर का बड़ा बयान

ओम बिरला ने सदन में ई-सिगरेट पीने के मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सदन इसमें कार्रवाई करता है. स्पीकर नहीं करता है. सदस्यों को सदन के नियमों का पालन करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि संसद की मर्यादा के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है, जो भी संसद की गरिमा का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

वहीं पुराने संसद भवन को लेकर उन्होंने बताया कि अलग-अलग विशेषज्ञों से राय मांगी गई है. सभी इनपुट आने के बाद लोकसभा स्पीकर की अध्यक्षता में बैठक होगी और आगे का फैसला लिया जाएगा. 

Hasnain Alam
Published by Hasnain Alam

Recent Posts

ईरान के ये 5 हथियार इजरायल के लिए बन सकते हैं बड़ी चुनौती, हाइपरसोनिक मिसाइलों का भी है भंडार

Iran Israel war: इजराइल ने एक बार फिर ईरान पर ताबड़तोड़ हमला किया है. इजराइल…

February 28, 2026

Masaan Holi Varanasi: मणिकर्णिका पर मसाने की होली… महादेव ने श्मशान को क्यों बनाया अपना घर, भस्म को अपना रंग

Masaan Holi Varanasi: काशी के मणिकर्णिका घाट पर खेली जाने वाली मसान होली एक अनोखी…

February 28, 2026

1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), फरवरी 28: उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र को बड़ा…

February 28, 2026

Holi 2026 Box Office: होली पर टूटेगा डेढ़ दशक पुराना रिकॉर्ड, बेरंग रहेगा बॉक्स ऑफिस

Holi 2026 Box Office: होली 2026 पर करीब 15 साल बाद पहली बार कोई बड़ी…

February 28, 2026

Air India और IndiGo का बड़ा फैसला! मिडिल ईस्ट जाने वाली सभी फ्लाइट्स सस्पेंड; कई उड़ानें रद्द

Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट में पूरा जंग वाला हालात बन हुआ है. ईरान पर इजराइल…

February 28, 2026