Categories: देश

अल्फला यूनिवर्सिटी में चल रहा था बड़ा खेल? यहीं से I20 कार लेकर निकला था ‘आतंकी उमर’, हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

Red Fort Bomb Blast: इन धमाकों के आरोपी उमर नबी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फ़लाह विश्वविद्यालय से भी रहा है. जानकारी के मुताबिक, उमर नबी विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था.

Published by Heena Khan

Lal Quila Bomb Blast: दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के बाद से एक के बाद खुलासे होते चले जा रहे हैं. वहीं अब धमाके में शामिल आतंकी के बारे में कई बड़ी जाकारी और सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन धमाकों के आरोपी उमर नबी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फ़लाह विश्वविद्यालय से भी रहा है. जानकारी के मुताबिक, उमर नबी विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था. बताया जा रहा है कि धमाकों वाले दिन सोमवार को उमर अपनी आई-20 कार से विश्वविद्यालय से निकला था. 

मस्जिदों की ली जा रही तलाशी

दरअसल, फरीदाबाद में 2900 किलो विस्फोटक मिलने के बाद पुलिस ने अल-फलाह विश्वविद्यालय पर छापा मारा है. इतना ही नहीं बल्कि विश्वविद्यालय के अंदर और बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और घेराबंदी भी जारी है. बताया जा रहा है वहां अब एनआईए की एक टीम भी पहुंच गई है. इतना ही नहीं बल्कि पुलिस फरीदाबाद के फतेहपुर तगा गांव की मस्जिदों की भी तलाशी ले रहा है. बताया जा रहा है कि फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. मुज़म्मिल शकील तगा मस्जिद में नमाज़ पढ़ने आता था.

Related Post

अल्फला में चल रहा था बड़ा खेल

जानकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय से जुड़े 3 डॉक्टर गिरफ्तार हो गए हैं. इस मामले में पुलिस ने डॉ. आदिल अहमद राथर, डॉ. मुजम्मिल अहमद गनई उर्फ ​​मुजम्मिल शकील और महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को भी गिरफ्तार किया है. तीनों डॉक्टर फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूनिवर्सिटी की स्थापना खाड़ी देशों से मिली फंडिंग से हुई थी. घटना के बाद से यूनिवर्सिटी की ओर से कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया है. यह भी सामने आया है कि फरीदाबाद के धौज और फतेहपुर तगा इलाके में दो घरों से बरामद विस्फोटकों की पूरी साजिश एक ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ का हिस्सा है. 

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

बलरामपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध शिकार में 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Balrampur illegal hunting: बलरामपुर के धमनी वन क्षेत्र में अवैध शिकार का खुलासा करते हुए…

April 20, 2026

Maihar Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो युवकों को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Maihar Accident: मैहर के बदेरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो…

April 20, 2026

Aurangabad News: खुशियां मातम में बदलीं, तिलक से पहले करंट लगने से गई युवक की जान; परिवार में मची चीख-पुकार

Tilak ceremony tragedy: परिजनों के अनुसार सुबह रितेश जल्दी उठकर तैयारियों में जुट गया था.…

April 20, 2026

Dhamtari IPL betting case: आईपीएल सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल समेत 1.20 लाख का सामान जब्त

Dhamtari IPL betting case: धमतरी पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार…

April 20, 2026

Mathura News: यमुना में सख्ती! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चलेगी नाव, लाइफ जैकेट अब हुई अनिवार्य

Mathura News: यमुना में सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं, अब बिना…

April 20, 2026

GPM Water Crisis: जल संकट के बीच बड़ा प्रशासन का बड़ा फैसला, नलकूप खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध; आदेश जारी

borewell drilling ban Chhattisgarh: कलेक्टर द्वारा नलकूप खनन हेतु अनुमति प्रदान करने के लिए अतिरिक्त…

April 20, 2026