Categories: देश

Lado Laxmi Yojana: हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए कब से भरेंगे खाते?

CM Nayab Saini: नायब सरकार ने हरियाणा की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दे दी है। अब हरियाणा की बेटियों के भी खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे। जी हाँ नायब सरकार ने ये फैसला लिया है कि, हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये मिलेंगे

Published by Heena Khan

Haryana News: नायब सरकार ने हरियाणा की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दे दी है। अब हरियाणा की बेटियों के भी खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे। जी हाँ नायब सरकार ने ये फैसला लिया है कि, हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये मिलेंगे। लेकिन ये पैसे आखिर किस महीने से खाते में आएंगे? हए आज हम आपको बताएंगे। अब हरियाणा की लाखों महिलाओं के इस सवाल का जवाब आज सामने आ गया है। दरअसल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऐलान करते हुए बता दिया है कि लाडो लक्ष्मी योजना कब से शुरू होगी।

जानिए किस दिन से आएंगे पैसे?

तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, सीएम ने कैबिनेट मीटिंग के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर 25 सितंबर, 2025 को इस योजना को लॉन्च कर दिया जाएगा। इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 2100 रुपये भेजे जाएंगे। वहीँ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि 25 सितंबर, 2025 से राज्य की 13 वर्ष से अधिक आयु की सभी लड़कियों और महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। 

Aaj Ka Mausam: Delhi-NCR से लेकर UP-Bihar तक, IMD ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

Related Post

किन महिलाओं के मिलेगा लाभ ?

वहीँ इस दौरान सीएम सैनी ने कहा कि, महिलाएं चाहे विवाहित हों या अविवाहित, सभी के खाते में 2100-2100 रुपये भेजे जाएँगे। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में उन महिलाओं को शामिल किया जाएगा जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है। बाद में अन्य आय वर्ग के परिवारों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।

पत्नी की अय्याशी पर एक और पति की चढ़ी बलि, गैर मर्द के साथ रील बनाना पड़ा भारी

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

क्या सच में 31 दिसंबर को सस्ती मिलती है कार, जानें कितनी कम हो जाती है कीमत?

Car Buyers: कई लोग जो नई कार खरीदने की योजना बना रहे होते हैं, उन्हें…

March 7, 2026