Kokilaben Ambani Health Update: आखिर कोकिलाबेन अंबानी को अस्पताल में क्यों कराना पड़ा भर्ती? कितनी है नेटवर्थ?

Kokilaben Ambani: कोकिलाबेन अंबानी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह रिलायंस समूह के संस्थापक धीरूभाई अंबानी की पत्नी हैं। इसके साथ ही वह उद्योगपति मुकेश और अनिल अंबानी की मां भी हैं।

Published by Divyanshi Singh

Kokilaben Ambani Net Worth: जाने-माने उद्योगपतियों में शुमार मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के लिए शुक्रवार को बुरी खबर आई. मां कोकिलाबेन अंबानी की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिवार के सदस्यों और कर्मचारियों की ओर से उन्हें तत्काल एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, अस्पताल की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है, जिनमें डॉक्टर और अन्य स्टाफ शामिल हैं। फिलहाल कोकिलाबेन अंबानी की तबीयत स्थिर है, लेकिन अस्पताल और अंबानी परिवार की ओर अब तक किसी तरह को कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

हल्की कमजोरी के चलते कराया गया भर्ती

खबर यह भी मिली है कि एचएन रिलायंस अस्पताल में दाखिल होने के साथ ही कोकिलाबेन का इलाज शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही आवश्यक जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने में कुछ समय लगेगा. फिलहाल कोकिलाबेन अंबानी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। शुरुआत जानकारी में सामने आया है कि कोकिलाबेन को हल्की कमजोरी हुई, जिसके चलते उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एयरपोर्ट पर उदास दिखे अनिल अंबानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 91 वर्षीय कोकिलाबेन अपने बड़े बेटे मुकेश के साथ मुंबई (महाराष्ट्र) में एंटीलिया में रहती हैं। कई सालों से वह मुकेश अंबानी के परिवार  के साथ समय बिता रही हैं। इस बीच अचानक कोकिलाबेन की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही अंबानी परिवार मुंबई पहुंचा। बताया जा रहा है कि मां की तबीयत के बारे में जानकर एयरपोर्ट पर कोकिलाबेन अंबानी के छोटे बेटे अनिल अंबानी और उनकी बहू टीना अंबानी बेहद उदास नजर आए।

Related Post

अरबों की संपत्ति की मालकिन हैं कोकिलाबेन

देश के सबसे अमीर उद्योगपति परिवार अंबानी समूह में कोकिलाबेन अंबानी अहम सदस्य हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, रिलायंस में कोकिलाबेन अंबानी के पास 1,57,41,322 शेयर हैं। एक आंकलन के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग 18,000 करोड़ रुपये है। कोकिलाबेन की शादी वर्ष 1955 में उद्योगपति धीरूभाई अंबानी से हुई थी। दोनों के चार बच्चे मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, नीना कोठारी और दीप्ति सल्गांवकर हैं।

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को लगातार मिल रही धमकियां, इस बार धमकी भरे ईमेल के साथ …2,000 डॉलर

बड़े बेटे के साथ रहती हैं

धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद परिवार में बिजनेस के बंटवारे में कोकिलाबेन ने अहम भूमिका निभाई थी। कहा जाता है कि कोकिलाबेन ने न्यायपूर्व बंटवारा किया, जिससे छोटे बेटे अनिल अंबानी भी संतुष्ट हुए। बावजूद इसके कोकिलाबेन अपने बड़े बेटे मुकेश और उनके परिवार के साथ मुंबई में  एंटीलिया में ही रहती हैं। वह सार्वजनिक आयोजनों में नहीं के बराबर नजर आती हैं। इससे पहले कोकिलाबेन को फरवरी, 2025 में प्रयागराज महाकुंभ में परिवार के सदस्यों के साथ देखा गया था।

पहले किया एनकाउंटर फिर…, यूट्यूबर Elvish Yadav के घर फायरिंग करने वाले शूटर का क्राइम ब्रांच ने किया ऐसा हाल

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026