Categories: देश

Kathavachak Indresh Upadhyay Wedding: कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की होने वाली पत्नी शिप्रा, जानें- कैसे हुई थी दोनों के रिश्ते की शुरुआत?

Kathavachak Indresh Upadhyay Wedding: कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय 5 दिसंबर 2025 को जयपुर में वैदिक रीति से शिप्रा संग शादी करेंगे. संत-महंत और खास मेहमान शामिल होंगे. दोनों की मुलाकात एक आध्यात्मिक कार्यक्रम में हुई थी.

Published by sanskritij jaipuria

Kathavachak Indresh Upadhyay Wedding: फेमस कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी शादी से जुड़े वीडियो, तस्वीरें और तैयारियों की झलकियां खूब देखी जा रही हैं. उनके चाहने वालों में उत्सुकता इस बात को लेकर भी है कि आखिर उनकी दुल्हन कौन हैं और उनकी प्रेम कहानी कैसी है.

इंद्रेश उपाध्याय 5 दिसंबर 2025 को यानी विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी का आयोजन जयपुर के ताज आमेर होटल में होने वाला है. ये एक शांत और पारंपरिक माहौल में होने वाला समारोह बताया जा रहा है, जिसमें देश के कई संत-महंत और खास मेहमान शामिल होंगे.

विवाह में शामिल होने वाले मेन मेहमान

शादी में कई संत, आध्यात्मिक गुरू और कुछ फेमस चेहरे उपस्थिति दर्ज कराएंगे. इनमें शामिल हैं-

 तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य
 बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
 मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज
 कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर
 पुंडरीक गोस्वामी
 बॉलीवुड गायक बी प्राक
 जयपुर के प्रमुख संत-महंत, जिनमें गोविंददेवजी मंदिर के महंत अंजन गोस्वामी भी शामिल हैं

इन सभी की मौजूदगी के बीच विवाह वैदिक रीति-रिवाजों से संपन्न होगा.

Related Post

कौन हैं इंद्रेश उपाध्याय की होने वाली दुल्हन?

इंद्रेश की भावी पत्नी का नाम शिप्रा बताया गया है. वे मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं. उनके पिता पुलिस विभाग में पूर्व डीएसपी रहे हैं. वर्तमान में शिप्रा का परिवार अमृतसर (पंजाब) में रहता है. शादी की रस्में 5 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संपन्न होंगी.

कैसे हुई दोनों की मुलाकात?

कथाओं में रुचि रखने वाले कई लोगों के अनुसार, इंद्रेश और शिप्रा की पहली मुलाकात एक आध्यात्मिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी. समय के साथ दोनों में बातचीत बढ़ी और फिर ये रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़कर शादी तक पहुंच गया. शादी की खबर सामने आते ही उनके अनुयायियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

हनीमून को लेकर क्या चर्चाएं हैं?

सोशल मीडिया पर ये भी चर्चा है कि शादी के बाद इंद्रेश उपाध्याय हनीमून के लिए कहां जाएंगे. हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. माना जा रहा है कि विवाह के बाद वे सबसे पहले अपनी पत्नी के साथ लाडली जी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे और फिर अपने नए जीवन की शुरुआत करेंगे.

कौन हैं इंद्रेश उपाध्याय?

इंद्रेश उपाध्याय वृंदावन के एक फेमस युवा कथावाचक हैं. उनका जन्म 7 अगस्त 1997 को हुआ. वे जाने-माने कथावाचक श्री कृष्ण चंद्र शास्त्री महाराज के पुत्र हैं. उन्होंने ‘भक्तिपथ’ नामक एक पहल शुरू की है, जिसका उद्देश्य युवाओं को आध्यात्मिक मार्ग और भारतीय संस्कृति से जोड़ना है. भजनों और प्रवचनों के साथ-साथ वे खास तौर पर ‘राधा गोरी’ भजन के लिए काफी लोकप्रिय हुए, जिसने उन्हें बड़े स्तर पर पहचान दिलाई.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026