Categories: देश

उत्तराखंड में कांवड़ियों ने मचाया आतंक,  मुस्लिम महिलाओं के साथ बदसलूकी, बेरहमी से की पिटाई; वायरल हो रहा है वीडियो

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कांवड़ियों ने न सिर्फ कार के शीशे तोड़ दिए बल्कि उसमें बैठी महिलाओं के साथ एक व्यक्ति की भी बेरहमी से पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Published by Divyanshi Singh

Uttarakhand:उत्तराखंड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां कांवड़ यात्रा के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसे सुन हर कोई दंग रह गया।मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले इलाके से गुजर रही एक कार के कांवड़ को हल्का सा छूने पर कांवड़िए भड़क गए। जब ​​कांवड़ियों को पता चला कि कार सवार एक विशेष समुदाय से है, तो वे भड़क गए और कार में सवार मुस्लिम परिवार पर हमला कर दिया।

भड़क गए कांवड़ियां

बताया जा रहा है कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों का एक जत्था सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान एक मुस्लिम परिवार की कार गलती से एक कांवड़ से टकरा गई। मुस्लिम परिवार को देखकर कांवड़िए भड़क गए। इसके बाद कांवड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया और बीच सड़क पर कार रोककर हंगामा करने लगे।

बेरहमी से पिटाई

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कांवड़ियों ने न सिर्फ कार के शीशे तोड़ दिए बल्कि उसमें बैठी महिलाओं के साथ एक व्यक्ति की भी बेरहमी से पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कांवड़ियों ने कार रोककर ड्राइवर को जबरन बाहर निकाला और फिर उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।

Related Post

A post shared by Unfolding India (@unfolding.india)

मुस्लिम महिलाओं के साथ बदसलूकी

कांवड़ियों ने कार में सवार मुस्लिम महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की और उन पर हमला करने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, इसके बावजूद कांवड़ियों ने पीड़ित की पिटाई जारी रखी। इस घटना से पीड़ित मुस्लिम परिवार दहशत में है। कांवड़ियों के हमले में मुस्लिम परिवार घायल हो गया। फिलहाल मंगलौर थाना पुलिस ने आरोपी कांवड़ यात्रियों को रोक लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

लड़की के बाथरूम में कैमरा लगा मकान मालिक करता था ये काम, महिला ने किया ऐसा खुलासा, जान रेंट के मकान में रहने से पहले सोचेंगे 1000 बार

गर्लफ्रेंड ने फोन काटा तो 2 KM पैदल चलकर घर पहुंचा प्रेमी, फिर कैंची उठाकर ताबड़तोड़ गले पर किया वार, घर में बह गई खून की नदियां

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh
Tags: uttarakhand

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026