सिनेमा और राजनीति का सितारा Joy Banerjee अब नहीं रहे, अस्पताल में ली अंतिम सांसें

Joy Banerjee Died: बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और बीजेपी नेता जॉय बनर्जी का 62 वर्ष की आयु में कोलकाता के अस्पताल में निधन। सांस लेने में कठिनाई के चलते भर्ती किए गए जॉय बनर्जी का निधन 25 अगस्त 2025 को हुआ।

Published by Shraddha Pandey

Joy Banerjee Passes Away: बंगाली सिनेमा के मशहूर अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के नेता जॉय बनर्जी का 25 अगस्त 2025 को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वो 62 साल के थे। उनकी मृत्यु से बंगाली सिनेमा और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

जॉय बनर्जी ने 1982 में फिल्म निमलुर बनवास से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने चॉपर (1987), हिरक जयन्ती (1990) और मिलन तिथि जैसी चर्चित फिल्मों में अभिनय किया। उनकी अभिनय शैली और संवाद अदायगी ने उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना दिया।

Biggboss 19 में छिड़ गया Samay Raina का मुद्दा, Pranit More ने Salman Khan से कहा कुछ ऐसा; लोटपोट हो गए ‘भाईजान’

भाजपा से दिया था इस्तीफा

Related Post

राजनीति में भी उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई। साल 2014 में भाजपा से जुड़ने के बाद, उन्होंने बीरभूम से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता उनके हाथ नहीं लगी। इसके बाद, साल 2019 में उलुबेरिया से भी चुनाव लड़ा, लेकिन वहां भी वे जीत हासिल नहीं कर पाए। नवंबर 2021 में उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया, क्योंकि उन्हें पार्टी में उपेक्षित महसूस हो रहा था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

Naagin 7 Teaser: फिर आपसे मिलने आ रही है नागिन, एकता कपूर के ‘नागिन 7’ का पहला टीजर आया सामने…अब इंतजार हुआ खत्म

उनके निधन की जानकारी उनके करीबी सूत्रों ने दी। 15 अगस्त को उन्हें सांस लेने में कठिनाई के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 17 अगस्त से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन, करीब 10-12 दिनों से वो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे। जिसके बाद आखिरकार वो ये जंग हार गए और एंटरटेनमेंट जगत के साथ साथ राजनीति को भी अलविदा कह दिया। 25 अगस्त को सुबह 11:35 बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।  उनके निधन से न केवल सिनेमा जगत, बल्कि राजनीति में भी एक शून्य उत्पन्न हो गया है। उनकी अभिनय और राजनीति में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026