Home > देश > Jalna Truck Accident: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने 12 महिलाओं को कुचला, 8 की मौत

Jalna Truck Accident: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने 12 महिलाओं को कुचला, 8 की मौत

Samruddhi Expressway Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर काम कर रही महिला मजदूरों को कुचल दिया, जिससे 6 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं.

By: Shubahm Srivastava | Published: April 1, 2026 10:53:20 PM IST



Jalna Truck Accident: महाराष्ट्र के जालना जिले में समृद्धि एक्सप्रेस वे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर काम कर रही महिला मजदूरों को कुचल दिया, जिससे 6 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं. यह घटना उस समय हुई जब बड़ी संख्या में मजदूर एक्सप्रेस वे पर काम कर रहे थे.

घायलों की हालत गंभीर

हादसे में घायल महिलाओं को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की स्थिति बेहद गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. प्रशासन ने अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है और इलाज के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं.

मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचीं. जालना तालुका पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. हादसे के बाद सड़क किनारे पड़े शवों का दृश्य बेहद भयावह था, जिसे देखकर लोग स्तब्ध रह गए.

हादसे की शुरुआती वजह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक नागपुर से मुंबई की ओर जा रहा था और उसने पहले एक पिकअप वाहन को टक्कर मारी, जिसके बाद वह नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर काम कर रही महिला मजदूरों को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया. हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है. पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

मुआवजे की मांग 

इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. विधायक अर्जुन खोटकर ने मृतकों के परिजनों को सहायता दिलाने के लिए नगर विकास मंत्रालय से मांग की है. प्रशासन की ओर से मुआवजे और अन्य सहायता की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. हादसे ने सड़क सुरक्षा और मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Rajendra Bharti case: बैंक घोटाले में फंसे दतिया के कांग्रेस विधायक, राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार

Advertisement