Categories: देश

सैनिक स्कूल कोरुकोंडा,भारतीय सेना में अधिकारी बनने का गौरवशाली मार्ग

सैनिक स्कूल कोरुकोंडा (Sainik School Korukonda) ने यह साबित कर दिया है कि एनडीए (NDA) के लिए कैडेटों (Cadets) को भेजने वाला एक मुख्य पावरहाउस (Powerhouse) माना जाता है.

Published by DARSHNA DEEP

Is Sainik School Korukonda the gateway to becoming an Army officer?: सैनिक स्कूल कोरुकोंडा ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि यह एनडीए (NDA) के लिए कैडेटों को भेजने वाला एक प्रमुख पावरहाउस में से एक माना जाता है. जहां, अनुशासन, शारीरिक कठोरता और मानसिक दृढ़ता के जरिए यह संस्थान छात्रों को न सिर्फ एक सैनिक बल्कि एक कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करने के लिए मजबूत भी बनाता है. दरअसल, सैनिक स्कूल कोरुकोंडा सिर्फ एक पढ़ने की जगह के साथ-साथ देश के भविष्य के रक्षकों को बढ़ाने का भी काम करता है. तो वहीं, दूसरी तरफ हाल ही में 54 कैडेटों ने यूपीएससी एनडीए (NDA) और आईएनए (INA) की परीक्षा ने एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है. तो वहीं, दूसरी तरफ यह उपलब्धि इस बात को भी साबित करती है कि स्कूल वास्तव में सेना में अधिकारी बनने का ‘प्रवेश द्वार’ भी है. 

अनुशान के साथ-साथ शारीरिक कठोरता

दरअसल, कोरुकोंडा का वातावरण अनुशासन और कर्तव्य की भावना पर ही पूरी तरह से आधारित है. तो वहीं, दूसरी तरफ यहां की शिक्षा प्रणाली सिर्फ किताबी ज्ञान तक ही  सीमित नहीं है. इसके साथ ही यूपीएससी की परीक्षाओं के लिए कैडेटों को विशेष रूप से तैयार किया जाता है, जिसमें गणित, सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी पर खास रूप से ध्यान दिया जाता है. 

बात करें शारीरिक फिटनेस के बारे में तो, सुबह के पीटी सेशन से लेकर शाम के खेलों तक, कैडेटों को शारीरिक रूप से इतना ज्यादा मजबूत बनाया जाता है ताकि वे एसएसबी (SSB) के कठिन शारीरिक परीक्षणों को बिना किसी भी परेशानी के पार कर सकें. इसके अलावा स्कूल में ‘हाउस सिस्टम’ और ‘प्रीफेक्टोरियल बॉडी’ के जरिए छात्रों में जिम्मेदारी और फैसने लेने की क्षमता पूरी तरह से विकसित की जाती है. 

एसएसबी (SSB) के लिए क्या है खास तैयारी?

जानकारी के मुताबिक, सैनिक स्कूल कोरुकोंडा में कैडेटों कोव्यक्तित्व परीक्षण (SSB) के लिए मनोवैज्ञानिक रूप से तैयार किया जाता है. यहां का ‘ऑफिसर लाइक क्वालिटीज’ (OLQ) पर केंद्रित प्रशिक्षण उन्हें अन्य छात्रों से बेहद ही अलग बनाया जाता है. इसके साथ ही समूह चर्चा(Group Description) , बाधा दौड़ और सार्वजनिक भाषण (Public Speech) के माध्यम से उनका आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश की जाती है.

गौरवशाली इतिहास और परंपरा

विजयनगरम के ऐतिहासिक महल में स्थित यह संस्थान दशकों से भारतीय सशस्त्र बलों को जांबाज अधिकारी दे रही है. इसके साथ ही  54 कैडेटों का हालिया चयन इस विरासत की अगली कड़ी है. तो वहीं, दूसरी तरफ यह संख्या न सिर्फ स्कूल की गुणवत्ता को दर्शाती है, बल्कि उन युवाओं के लिए प्रेरणा भी है जो मातृभूमि की सेवा का सपना भी देखते हैं. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

वैष्णो देवी में उमड़ी भीड़ – अचानक बंद हुआ पंजीकरण, जानें फिर से कब शुरू होगी रजिस्ट्रेशन सर्विस?

Vaishno Devi yatra guidelines: आरएफआईडी कार्ड के जरिए होने वाला पंजीकरण अब अगले दिन सुबह…

April 11, 2026

डीजल-ATF पर बड़ा झटका, तेल कंपनियों के लिए बुरी खबर! सरकार ने बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

Diesel export duty increase India: इस फैसले में एक अहम बात यह है कि पेट्रोल…

April 11, 2026

2027 में भी कायम रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन? अखिलेश यादव ने दे कर दिया साफ

UP Assembly Elections 2027: जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने…

April 11, 2026

छत से घुसा, शटर में अटका – चोरी करना चोर को पड़ा महंगा; बुलानी पड़ गई फायर ब्रिगेड

Vaishali Clinic Theft Incident: एक चोर क्लीनिक के शटर के नीचे से अंदर घुसने की…

April 11, 2026

19 साल की लड़की, बिना डिग्री BMW में मिली नौकरी! इंटरनेट पर छिड़ी बहस; जानें क्या है सच्चाई

BMW job viral news: इस घटना के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़…

April 11, 2026

Tata Motors का बड़ा फैसला, VRS 2026 लॉन्च; समझें किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

Voluntary Retirement Scheme: स्कीम के तहत वे कर्मचारी पात्र होंगे जो 30 अप्रैल 2026 तक…

April 11, 2026