Categories: देश

ADGP Suicide: IPS सुसाइड मामले में DGP की छुट्टी! Rahul समेत Chirag पासवान पहुंचेंगे चंडीगढ़, CM Saini ने भी लिया बड़ा फैसला

IPS Y Suicide Case: IPS Y पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में कई बड़े अपडेट सामने आ रहे हैं. दरअसल सुसाइड नोट को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. दरअसल हरियाणा सरकार ने डीजीपी शत्रुजीत को लंबी छुट्टी पर भेज दिया है. वहीं आज राहुल गांधी चंडीगढ़ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचेंगे.

Published by Heena Khan

IPS Y Puran Kumar Suicide Case: IPS Y पूरन कुमार की आत्महत्या का मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा है. जिसके चलते हरियाणा के डीजीपी को अब छुट्टी पर भेज दिया गया है. पूरन कुमार के परिवार के डीजीपी के खिलाफ FIR दर्ज कराने के बाद, अब ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है और अब सबकी नज़र इस आत्महत्या मामले पर टिकी हुई हैं. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएस वाई. पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में डीजीपी शत्रुजीत कपूर का भी नाम शामिल किया है, जिसके चलते हरियाणा सरकार ने डीजीपी शत्रुजीत को लंबी छुट्टी पर भेज दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वाई. पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली थी.

DGP की करतूतों से भरा था सुसाइड नोट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो सुसाइड नोट उनके पास से बरामद हुआ है उनमें 13 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल थे. पूरन कुमार ने उन सभी पर उत्पीड़न और उनके करियर को बर्बाद करने के कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें से सबसे ज़्यादा आरोप हरियाणा के डीजीपी और रोहतक के एसपी पर थे. पूरन कुमार 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और रोहतक पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे. इस मामले को लगभग 7 दिन हो चुके हैं, अब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है. वहीं बताया जा रहा है कि सभी जांच पूरी होने के बाद आज शव का पोस्टमार्टम भी हो सकता है. 

Related Post

सुसाइड केस ने मचाई राजनीतिक हलचल

जानकारी के मुताबिक, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी मंगलवार को आईपीएस पूरन कुमार के परिवार से मिलने चंडीगढ़ जाएंगे. इस दौरे ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है. जिसके चलते प्रधानमंत्री मोदी का 17 अक्टूबर को सोनीपत के राई का प्रस्तावित दौरा भी रद्द कर दिया गया है. वहीं कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साफ तौर पर लिखा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी दिवंगत वाई. पूरन कुमार (आईपीएस) के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए कल चंडीगढ़ जाएंगे. जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी 14 अक्टूबर को शाम लगभग 5:15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे. राहुल गांधी के इस दौरे से हरियाणा की भाजपा सरकार में खलबली मच गई है. इस बीच, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपना दिल्ली दौरा भी रद्द कर दिया है. इतना ही नहीं चिराग पासवान भी आज पीड़ित परिवार से मिलने चंडीगढ़ पहुंचेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar Live: NDA में सीट शेयरिंग के बाद भी टेंशन! महागठबंधन में माथापच्ची, आज होगा बड़ा ऐलान

Heena Khan

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026