Categories: देश

Indore Dog Attack Video: कॉलेज जा रही लड़की पर टूट पड़ा कुत्तों का झुंड, गिराकर सबने यूं नोचा, खौफनाक Video देख सिहर जाएंगे

सीसीटीवी में दिख रहा है कि छात्रा सड़क से गुजर रही थी। तभी अचानक चार कुत्ते उस पर झपट पड़े।

Published by Ashish Rai

Indore Dog Attack Video: मध्य प्रदेश में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इंदौर से एक डरावना वीडियो सामने आया है। इंदौर के श्रीनगर एक्सटेंशन के पास कॉलेज जा रही एक छात्रा पर कुत्तों ने हमला कर दिया। चार कुत्तों ने झुंड में छात्रा पर हमला कर दिया। उन्होंने उसे नोच भी डाला। इसके बाद, जब छात्रा ने उन्हें भगाया और ललकारा, तो वे फिर से हमला करने आ गए। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

10-10 Hania Aamir घोलकर पी गई बॉलवुड की ये हसीना, ऐसी है अदा… पूरे पाकिस्तान की हूरें पड़ जाएंगी फीकी, जानिए कौन है वो?

सीसीटीवी में कैद पूरी वारदात

यह घटना श्रीनगर एक्सटेंशन की है। छात्रा कॉलेज की परीक्षा देने जा रही थी। तभी यह हादसा हुआ। सीसीटीवी में दिख रहा है कि छात्रा सड़क से गुजर रही थी। तभी अचानक चार कुत्ते उस पर झपट पड़े। कुत्तों ने छात्रा को नीचे गिरा दिया और उसे काटना शुरू कर दिया। छात्रा लात मारकर खुद को बचाने की कोशिश करती है। इसके बाद कुत्ते वहाँ से भाग जाते हैं।

ललकार सुन दुबारा कुत्तों ने किया हमला

इसी समय, कुत्तों के चले जाने के बाद लड़की खड़ी हो जाती है। खड़े होकर वह उन्हें फिर से ललकारती है, तभी कुत्ते वापस आ जाते हैं। इसी दौरान लड़की की सहेली आ जाती है। वह पत्थर फेंकती है और कुत्ते भाग जाते हैं। वीडियो देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि कुत्ते कितने ख़तरनाक हो गए हैं। मध्य प्रदेश में आवारा कुत्ते कई बच्चों की जान ले चुके हैं।

Related Post

ऐसे बची लड़की की जान

उसकी एक दोस्त स्कूटी पर आगे जा रही थी। यह देखकर उसने गाड़ी रोकी और कुत्तों को भगाया। उसने घायल छात्रा की मदद की। आस-पास के लोग भी मौके पर पहुँच गए। उन्होंने छात्रा को अपने घर पहुँचाया और उसका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। हमले में छात्रा के पैर में गहरा ज़ख्म आया है। उसका इलाज चल रहा है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इलाके के लोगों का कहना है कि श्रीनगर एक्सटेंशन और आसपास के इलाकों में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। लोग अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने से डर रहे हैं।

फांसी पर नहीं लटकेगी भारत की बेटी निमिषा प्रिया, अचानक यमन में लिया गया ऐसा फैसला, खुशी से झूम उठा परिवार

Ashish Rai
Published by Ashish Rai
Tags: Dog Attack

Recent Posts

गालीबाज ‘भाभीजान’ पकड़ी गईं, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया था वायरल; जानें पूरा मामला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समरीन निशा, जिन्हें 'भाभीजान'…

February 5, 2026

कौन हैं बिहार के हेमंत मिश्रा? DSP से SDM और अब IAS तक का सफर, जानिए पूरी कहानी

Hemant Mishra IAS Success Story: बिहार के बक्सर जिले के हेमंत मिश्रा ने UPSC परीक्षा…

February 5, 2026

IAS अफसर को कितनी मिलती है सैलरी? जानिए IAS, IPS की सैलरी, पद और सरकारी सुविधाएं

IAS Salary and facilities: युनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा को देश की…

February 5, 2026

WPL 2026 Prize Money: फाइनल जीतते ही टीम का हर खिलाड़ी बन जाएगा करोड़पति, जानें इनामी राशि

WPL 2026 Prize Money: WPL 2026 का फाइनल दिल्ली कैपिटल्स और RCB के बीच वडोदरा…

February 5, 2026