Categories: देश

Video: जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ देंगे नरेंद्र मोदी, इंडिया न्यूज के मंच पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

आईटीवी नेटवर्क के ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि साल 2029 में भी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड नरेंद्र मोदी तोड़ देंगे और चौथी बार पीएम बनेंगे.

Published by Divyanshi Singh

India News Manch Ramdas Athawale: आईटीवी नेटवर्क का मशहूर पॉलिटिकल कॉन्क्लेव ‘इंडिया न्यूज मंच’ एक बार सज गया है. दो दिवसीय (16 और 17 दिसंबर, 2025) आयोजन के पहले दिन मंगलवार (16 दिसंबर, 2025) को राजनीतिक जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की और अपने विचार रखें. दूसरे और अंतिम दिन बुधवार (17 दिसंबर, 2025) को इंडिया न्यूज मंच से केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि मौजूदा हालात में कांग्रेस में नेतृत्व और राजनीतिक दम की कमी है। उन्होंने राहुल गांधी और पार्टी की रणनीति पर सवाल उठाते हुए अपनी टिप्पणी रखी. आठवले ने देश की आर्थिक प्रगति और राजनीतिक भविष्य पर भी बेबाकी से अपनी बात की. 

2029 में भी प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी- रामदास आठवले

आईटीवी नेटवर्क के ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि साल 2029 में भी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड नरेंद्र मोदी तोड़ देंगे और चौथी बार पीएम बनेंगे. 

राहुल गांधी पीएम नहीं बन सकते हैं, क्योंकि उनके साथ मैं नहीं हूं- रामदास आठवले

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने आगे कहा कि राहुल गांधी को अगर सही राजनीति करनी है तो पीएम नरेंद्र मोदी पर ज्यादा टीका-टिप्पणी ने करें. साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी में दम नहीं है और हम भी किसी से कम नहीं है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पीएम नहीं बन सकते हैं, क्योंकि उनके साथ मैं नहीं हूं.

Related Post

जब अच्छा काम हो तो उसकी सराहना भी होनी चाहिए-आठवले

आठवले ने कहा, “लोकतंत्र में सरकार पर हमला करना सबका अधिकार है, लेकिन जब अच्छा काम हो तो उसकी सराहना भी होनी चाहिए.जिस तरह महिला आरक्षण बिल पर सभी पार्टियों ने एकजुटता दिखाई, वैसी ही सोच देश के विकास के मुद्दों पर भी होनी चाहिए.”

भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बन जाएगा-आठवले

आठवले ने यूपीए सरकार और वर्तमान एनडीए सरकार के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि यूपीए के समय भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 10वें नंबर पर थी. पिछले 10 वर्षों में भारत ने लंबी छलांग लगाई और हम 5वें नंबर पर आए. हालिया आंकड़ों के अनुसार, जापान को पीछे छोड़ते हुए भारत अब चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. उन्होंने भरोसा जताया कि अगले एक साल के भीतर भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बन जाएगा.

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

इन 5 देशों ने पाकिस्तान और श्रीलंका से पहले किया ICC टूर्नामेंट का बहिष्कार, यहां देखें- पूरी लिस्ट

ICC Tournaments Boycott: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा…

February 1, 2026

दक्षिण एशियाई लोगों में फैटी लिवर क्यों बढ़ रहा है? डॉक्टर ने बताईं रोज़मर्रा की तीन बड़ी गलतियां और सुझाव

mistakes fatty liver disease: डॉ. तनीषा शेखदार के मुताबिक साउथ एशियाई पुरुष और महिला में…

February 1, 2026

10 मिनट के अंदर पीया 4.5 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने बताया माता की चौकी में क्या हुआ था

Sudha Chandran: कुछ समय पहले टीवी एक्ट्रेस सुधा चंद्रन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर…

February 1, 2026

आईने के सामने इन जानवरों ने की खुद की पहचान, देखकर विज्ञान भी हैरान

Animals recognise in mirror: विज्ञान की दुनिया बहुत अजीब है 'मिरर सेल्फ-रिकॉग्निशन' (MSR) टेस्ट किसी…

February 1, 2026