Categories: देश

Video: India News Manch से ई-सिगरेट विवाद में अनुराग ठाकुर ने Mamata Banerjee को घेरा, क्यों नहीं की कोई कार्रवाई?

संसद में ई-सिगरेट पीने वाले TMC सांसद पर अनुराग ठाकुर का बड़ा हमला. उन्होंने ममता बनर्जी को घेरा और उस घटना के बारे में बताया, जिसने सदन की मर्यादा तोड़ी.

Published by Shivani Singh

ITV नेटवर्क का दो दिवसीय ‘इंडिया न्यूज़ मंच 2025’ कॉन्क्लेव आज मंगलवार को दिल्ली के जनपथ स्थित द इंपीरियल होटल में शुरू हुआ. इस कॉन्क्लेव में देश भर के जाने-माने राजनीतिक चेहरे कई अहम मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक साथ आए. इंडिया न्यूज़ के इस साल के फोरम में नौ केंद्रीय मंत्री, तीन मुख्यमंत्री और 17 से ज़्यादा सांसद शामिल हैं. जहाँ पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपने विचार रखे. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

लोकसभा सदस्य अनुराग ठाकुर ने संसद में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक सांसद द्वारा कथित तौर पर ई-सिगरेट का सेवन किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे लोकतंत्र पर “काला धब्बा” बताया है. ठाकुर ने न केवल भारत सरकार द्वारा ई-सिगरेट पर लगाए गए प्रतिबंध को तोड़ने का आरोप लगाया, बल्कि यह भी कहा कि यह सदन की मर्यादा का घोर उल्लंघन है.

ई-सिगरेट पर प्रतिबंध का उल्लंघन

अनुराग ठाकुर ने याद दिलाया कि ई-सिगरेट भारत में पूरी तरह से बैन है, और कानून बनाने वालों द्वारा ही इसका सेवन करना कानून को तोड़ने जैसा है. उन्होंने कहा, “सदन में बैठकर अगर ई-सिगरेट पी रहे हैं तो इससे बड़ा काला धब्बा लोकतंत्र के लिए क्या होगा? लोकसभा के सदन के लिए क्या होगा?” उन्होंने यह भी दावा किया कि सांसद महोदय स्पीकर की उपस्थिति में ई-सिगरेट के छल्ले बनाकर छोड़ रहे थे.

अनुराग ठाकुर ने पुष्टि की कि उन्होंने स्पीकर महोदय को लिखित में दिया है और मांग की है कि संबंधित सांसद के खिलाफ पर्याप्त जांच के बाद कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए.

India News Manch 2025: भारत 2047 तक बनेगा ‘सुपरपावर’ और ये है मोदी सरकार का ‘सीक्रेट वेपन’! केंद्रीय मंत्री का सबसे बड़ा दावा

Related Post

ममता बनर्जी से सवाल

उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी सवाल उठाए कि उन्होंने अपने सांसदों के खिलाफ क्या कार्रवाई की या क्या अपने हाउस के लीडर और डिप्टी लीडर से इस बारे में पूछा.

नाम बताने से किया इनकार

जब उनसे उस सांसद का नाम पूछा गया, तो अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्हें नाम पता है, लेकिन वह चाहते हैं कि स्पीकर महोदय स्वयं इसकी जांच करवाएं. उन्होंने ज़ोर देकर कहा “मुझे नाम पता है  लेकिन मैं चाहता हूं स्पीकर महोदय उसकी जांच करवाएं और उस एमपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई करें ताकि देश के लिए एक अच्छा संदेश जाए कि सदन में बैठा व्यक्ति देश के कानून को भी तोड़ रहा है और सदन की मर्यादाओं को भी तार-तार कर रहा है. उसके खिलाफ दंडात्मक कारवाई होनी चाहिए,” .

उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर तृणमूल कांग्रेस के कई सांसदों पर सवाल उठ रहे हैं, और जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी

Video: TV में कमबैक करने के बाद क्या स्मृति ईरानी ने छोड़ दी राजनीति? India News के मंच से कर दिया साफ

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

Uttam Nagar Tension Alert: उत्तम नगर में तनाव की आशंका, हाई कोर्ट में याचिका, ईद से पहले सुरक्षा बढ़ी

Uttam agar Tension Alert: उत्तम नगर में हालिया घटनाओं के बाद तनाव की आशंका को…

March 19, 2026

IPL History: हैट्रिक का अनोखा गणित! दो गेंदों में झटके तीन विकेट; इस गेंदबाज ने रच दिया था इतिहास

Pravin Tambe Hat-Trick: यह एक अनोखा रिकॉर्ड है, जिसे दोहराना लगभग नामुमकिन है. यह रिकॉर्ड…

March 19, 2026

Eid Special Dish: आपकी ईद की मिठास को चार चांद लगा देगी ये क्रीमी डिश, उंगली चाटेंगे लोग, जानें रेसिपी

Eid Special Dish: ईद का त्योहार आने वाला है. ऐसे में लोग तरह-तरह के पकवान…

March 19, 2026

Himanta Biswa Sarma Love Story: गर्लफ्रेंड से किया था CM बनने का वादा, 30 साल बाद क्या हुआ? दिलचस्प है स्टोरी

Himanta Biswa Sarma Love Story: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की लव स्टोरी बेहद…

March 19, 2026

Ration Complaint Process: कम राशन मिल रहा है? जानें कहां करें शिकायत, सप्ताह में इस दिन करें अधिकारियों से सीधी बात

Ration Complaint Process: राशन से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी की शिकायत अब करना आसान हो…

March 19, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 2: क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि का दूसरा दिन कौन सी मां का है, इस चीज का लगाए भोग

Chaitra Navratri 2026 Day 2: जैसा की सभी को पता है कि नवरात्रि का त्योहार…

March 19, 2026