Categories: देश

Independence Day: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में किया झंडोत्तोलन, राज्यवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Ranchi: रामगढ़ जिले के पैतृक गांव नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने झारखंड के समस्त लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Published by Mohammad Nematullah

मनीष मेहता की रिपोर्ट, Ranchi: रामगढ़ जिले के पैतृक गांव नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने झारखंड के समस्त लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में तिरंगे के आरोहण के साथ ही पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। गांव के लोगों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बच्चों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को विशेष बना दिया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगा लहराया और हर चेहरे पर गर्व और उत्साह झलकने लगा।

हेमंत सोरेन ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन किया और कहा कि उनकी कुर्बानियों की बदौलत आज हम आज़ादी का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज़ादी केवल एक दिन का जश्न नहीं, बल्कि यह हमारे लिए विकास, एकता और भाईचारे की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की धरती वीरों और क्रांतिकारियों की धरती है, जिन्होंने देश को आज़ाद कराने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। उन्होंने राज्य के विकास और समृद्धि के लिए निरंतर काम करने का संकल्प दोहराया।

लाल किले से पीएम मोदी ने  निकाल दी न्यूक्लियर वॉर्निंग देने वाले मुनिर की सारी हेकड़ी, दिया ऐसा अल्टीमेटम, कांपने लगे शहबाज

Related Post

रोजगार पर क्या कहा?

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के हर नागरिक की खुशहाली, बच्चों के बेहतर भविष्य, युवाओं को रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आपसी प्रेम, सौहार्द और एकजुटता के साथ राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान दें।झंडोत्तोलन समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें स्थानीय कलाकारों और बच्चों ने देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। तिरंगे की शान और देशभक्ति के गीतों की गूंज ने नेमरा गांव को गर्व और सम्मान से भर दिया।

Chhattisgarh News: आजादी की निशानी बना बरगद का पेड़, इस वृक्ष का रहस्मय इतिहास जान रह जाएंगे हैरान

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026

Petrol Diesel Price: क्या सच में पेट्रोल पंप पर लगने वाली है लंबी लाइन? वायरल वीडियो से मची अफरा-तफरी!

Iran Israel War: सोशल मीडिया पर वायरल एक इंस्टाग्राम रील के माध्यम से यह दावा…

March 7, 2026

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026