Categories: देश

UP Crime News: पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा, पति ने करा दी शादी

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के थाना निगोही क्षेत्र के गांव रामनगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी की बांहों में रंगे हाथों पकड़ने के बाद, गुस्से में आकर उसकी शादी उसी प्रेमी से करा दी।

Published by Mohammad Nematullah

शिशांत शुक्ला की रिपोर्ट, UP Crime News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के थाना निगोही क्षेत्र के गांव रामनगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी की बांहों में रंगे हाथों पकड़ने के बाद, गुस्से में आकर उसकी शादी उसी प्रेमी से करा दी। मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

 जानकारी के अनुसार, मनोज की शादी 15 साल पहले पीलीभीत की रहने वाली रूबी से हुई थी। दंपति के एक बेटा और एक बेटी भी हैं। कुछ महीनों पहले रूबी की पहचान पड़ोस के गांव के रहने वाले कौशल नामक युवक से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध बन गए। पति मनोज को जब इस रिश्ते की भनक लगी, तो उसने रूबी को चेतावनी दी और घर-परिवार पर ध्यान देने को कहा।

जाने क्या है पूरा मामला

शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ दिन पहले मनोज किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान रूबी ने अपने प्रेमी कौशल को घर बुला लिया। अचानक मनोज घर लौट आया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। गुस्से में उसने तुरंत रूबी के मायके वालों को बुलाया और साफ कह दिया कि वह उसकी शादी प्रेमी से कराना चाहता है, अन्यथा किसी दिन वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे नुकसान पहुंचा सकती है।

Related Post

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप, लोकसभा में पहुंचा विशेषाधिकार हनन का मामला

जिद पर अड़ी रही रूबी

परिवार और रिश्तेदारों ने पहले मनोज को समझाने की कोशिश की, लेकिन रूबी अपनी जिद पर अड़ी रही कि वह कौशल के साथ ही रहना चाहती है। अंततः दोनों पक्षों की सहमति से शादी कराई गई। इस मौके पर एक लिखित समझौता भी तैयार किया गया, जिसमें स्पष्ट किया गया कि पति-पत्नी अब आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं, और रूबी अपनी मर्जी से कौशल के साथ रहेगी। इस समझौते पर रिश्तेदारों के हस्ताक्षर करवाकर मनोज ने इसकी एक प्रति पुलिस को भी सौंप दी

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

IPS wedding: दो आईपीएस अधिकारी बंधने जा रहे हैं शादी के बंधन में, दुल्हन है लेडी सिंघम, दूल्हे की है ये खासियत!

IPS wedding: उत्तर प्रदेश पुलिस में खुशखबरी है. बरेली की एसपी साउथ अंशिका वर्मा और…

March 7, 2026

क्या सच में 31 दिसंबर को सस्ती मिलती है कार, जानें कितनी कम हो जाती है कीमत?

Car Buyers: कई लोग जो नई कार खरीदने की योजना बना रहे होते हैं, उन्हें…

March 7, 2026