Categories: देश

सास का कर डाला सिर तन से जुदा ,जिस्म के किए टुकड़े-टुकड़े, आखिर दामाद ने क्यों दी महिला को रूह कपा देने वाली मौत

Karnataka Crime News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के पास तुमकुरु जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल , यहाँ के चिम्पुगनहल्ली में एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया, इस घटना ने पूरे कर्नाटक में दहशत फैला दी है।

Published by Heena Khan

Karnataka Crime News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के पास तुमकुरु जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल , यहाँ के चिम्पुगनहल्ली में एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया, इस घटना ने पूरे कर्नाटक में दहशत फैला दी है। दरअसल , यहाँ एक महिला की हत्या कर उसके शव के 19 टुकड़े कर दिए गए। इतना ही नहीं इसके बाद हर टुकड़े को 19 अलग-अलग जगहों पर फैका गया। वहीँ पुलिस ने अब इस हत्याकांड में जांच करना शुरू कर दी है। वहीँ इस वारदात के बाद महिला के दामाद समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

महिला के मिले टुकड़े

आपकी जानकारी के लिए बता दें, चिम्पुगनहल्ली में शव के अंग मिले थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फोरेंसिक विशेषज्ञों ने साफ कर दिया था कि शव किसी महिला का था। साथ ही, शरीर के टुकड़ों पर मौजूद आभूषणों से भी यह स्पष्ट हो गया था कि हत्या किसी लालच में नहीं की गई थी। इसके बाद, पुलिस ने इलाके से लापता महिलाओं के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। एसपी अशोक केवी ने मामले में कई टीमें लगाई थीं।

धड़ से अलग मिला सिर

जानकारी के मुताबिक, जाँच के दौरान पुलिस को पता चला कि बेल्लावी निवासी 42 साल के लक्ष्मीदेवम्मा लापता हैं। उनके पति बसवराज ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीँ पुलिस को पता चला कि महिला को आखिरी बार 3 अगस्त को हनुमंतपुरा में अपनी बेटी तेजस्वी के घर से निकलते हुए देखा गया था। शुरुआत में पुलिस को केवल शरीर के अंग मिले थे, लेकिन सिर नहीं मिला था। जाँच के दौरान उन्हें महिला का सिर भी मिला। लक्ष्मीदेवम्मा के पति ने शव की पहचान की।

Related Post

दिव्यांग लड़की को नोंच खा गए जिस्म के भूखे, वायरल हो रहा दरिंदगी से भरा VIDEO, बलरामपुर में दिखा हैवानों का आतंक

इस वजह से की हत्या

पुलिस ने जानकारी दी कि रामचंद्रैया इस बात से नाराज थे कि महिला उनकी शादी में दखल दे रही थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिला उनकी बेटी को भी वेश्यावृत्ति में धकेलने पर जोर दे रही थी। खास बात यह है कि 47 साल के डॉक्टर की यह दूसरी शादी थी और तेजस्वी उनसे 20 साल छोटी हैं। दोनों का तीन साल का एक बच्चा है। रामचंद्रैया का अपनी पहली पत्नी से तलाक नहीं हुआ है। रामचंद्रैया को डर था कि लक्ष्मीदेवम्मा उनके परिवार को बर्बाद कर देंगी। ऐसे में उन्होंने घटना से 6 महीने पहले ही प्लानिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने सतीश के नाम पर एक कार खरीदी और सतीश और किरण को 4-4 लाख रुपये देने का वादा किया। उन्होंने दोनों को एडवांस के तौर पर 50,000 रुपये भी दिए। पुलिस के मुताबिक, सतीश रामचंद्रैया का मरीज था और उनके घर के पास ही रहता था

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Ram Rahim: पत्रकार हत्या केस में राम रहीम को झटका नहीं, राहत! हाई कोर्ट ने बदल दिया फैसला; जानें क्या था मामला?

Chhatrapati Murder Case: राम रहीम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. दरअसल, पंजाब…

March 7, 2026