Categories: देश

Cyclone Ditwah: तूफान ‘दित्वा’ का बढ़ता खतरा, 100 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं, इन राज्यों में आ सकती है बाढ़

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवाती तूफान 'दित्वा' (Cyclone Ditwa) को लेकर कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही चक्रवाती तूफान कई तटीय इलाकों में तेज़ी से बढ़ता जा रहा है.

Published by DARSHNA DEEP

Cyclone Ditwah: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ इस समय श्रीलंका के तटीय इलाकों और दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर उत्तर-पश्चिम दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ता जा रहा है. जिसको लेकर IMD ने ऑरेंज अलर्ट की कड़ी चेतावनी दी है. पिछले 6 घंटों के अंदर, दित्वा 10 किमी प्रति घंटे की गति से लगातार आगे बढ़ रहा है. 

क्या है मुख्य प्रभाव और चेतावनी?

जानकारी के मुताबिक, IMD ने उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है. तो वहीं, चक्रवात के बंगाल की खाड़ी में अंदर आने से पहले ही  श्रीलंका तट के साथ उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. इसके अलावा यह तूफान 30 नवंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के पास दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक भी पहुंच सकता है.

Related Post

भारी बारिश की जताई जा रही संभावना?

चक्रवात तूफान ‘दित्वा’ को ध्यान में रखते हुए 29 नवंबर को उत्तरी तमिलनाडु के कई जिलों जैसे तिरुवरूर, नागापट्टिनम, कुड्डालोर, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू, पुड्डुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना भी जताई जा रही है. इसके अलावा चेन्नई और आसपास के जिलों में भी तेज़ बारिश की भी संभावना है. 

इसके अलावा 30 नवंबर को तिरुवल्लूर, चेन्नई, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम में भी तेज़ बारिश की संभावना जताई जा रही है. तो वहीं, अन्य खतरों के बारे में बात करें तो, तूफान की वजह से तटीय निवासियों और मछुआरों के लिए तेज हवाएं चलने और भारी बारिश को लेकर IMD ने एडवाइजरी जारी कर दी है.

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026