Categories: देश

PM Modi के हिमाचल दौरे से पहले 2 मेडिकल कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी

Himachal Two Medical College Bomb Threats: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से पहले हिमाचल प्रदेश के 2 मेडिकल कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

Published by Sohail Rahman

PM Modi Himachal Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हिमाचल प्रदेश दौरे के दिन मंडी जिले के नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई है। कॉलेज प्रबंधन को आज सुबह जब यह धमकी मिली, तो प्रशासन और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची, अस्पताल को खाली कराया और पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और कॉलेज व अस्पताल परिसर में जाँच शुरू कर दी गई है।

क्या है धमकी भरे ईमेल में?

धमकी भरे ईमेल में लिखा है कि मेडिकल कॉलेज में तीन बम रखे गए हैं और सभी को बाहर निकाला जाए। धमकी भरे इस मेल को तमिलनाडू की अन्ना यूनिवर्सिटी के छात्रों और पूर्व छात्रों के नाम से जारी किया गया है। इसमें तमिलनाडु के आरजीजीईसी मेडिकल कॉलेज और सीएम सचिवालय में बम विस्फोट की चेतावनी दी गई थी। उधर, पुलिस जांच में पता चला है कि हिमाचल प्रदेश के नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए यह धमकी भरा मेल नहीं था। केवल प्रबंधन और पुलिस के मेल आईडी पर यह गलती से भेजा गया था।

Related Post

डीएसपी मुख्यालय दिनेश कुमार ने क्या बताया?

इस पूरे मामले पर डीएसपी मुख्यालय दिनेश कुमार का बयान भी सामने आया है। जिसमें बताया गया है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी। सुरक्षा कारणों से परिसर को खाली करा लिया गया है। उधर, चंबा मेडिकल कॉलेज को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है और वहां भी तलाशी अभियान जारी है।

इन जगहों को भी मिली थी बम से उड़ाने की धमकी

आपको बता दें कि इससे पहले भी राज्य सचिवालय, हाईकोर्ट, डीसी मंडी कार्यालय समेत प्रदेश के कई बड़े सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन ने सभी जगहों पर गहन जांच की और बाद में कुछ नहीं मिला। अभी तक वह व्यक्ति या गिरोह पकड़ा नहीं जा सका है जो ऐसे ईमेल भेज रहा है और धमकियां दे रहा है। अहम बात यह है कि छह महीने के भीतर ऐसी धमकियां मिलने के बाद भी हिमाचल प्रदेश पुलिस खाली हाथ है और अभी तक कुछ भी पता नहीं लगा पाई है।

Gen-Z ने फूंक दिए राष्ट्रपति-गृह मंत्री और विदेश मंत्री के घर, डर के मारे अपनी कुर्सी छोड़ रहे हैं नेपाली मंत्री

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Dhamtari IPL betting case: आईपीएल सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल समेत 1.20 लाख का सामान जब्त

Dhamtari IPL betting case: धमतरी पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार…

April 20, 2026

Mathura News: यमुना में सख्ती! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चलेगी नाव, लाइफ जैकेट अब हुई अनिवार्य

Mathura News: यमुना में सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं, अब बिना…

April 20, 2026

GPM Water Crisis: जल संकट के बीच बड़ा प्रशासन का बड़ा फैसला, नलकूप खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध; आदेश जारी

borewell drilling ban Chhattisgarh: कलेक्टर द्वारा नलकूप खनन हेतु अनुमति प्रदान करने के लिए अतिरिक्त…

April 20, 2026

चंदौली पुलिस का कमाल, 121 खोए मोबाइल किए बरामद; मालिकों के चेहरे पर आई रौनक

Chandauli police recovery: चंदौली पुलिस ने कमाल कर दिखाया है. एक विशेष अभियान के तहत…

April 20, 2026

Katni auto theft: कटनी में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, घंटाघर से चोरी ऑटो शमशान में छपाया

Katni auto theft:  कटनी में घंटाघर से चोरी हुआ ऑटो पुलिस ने बरामद किया, आरोपी…

April 20, 2026

Jashpur Plane Crash: जशपुर में बड़ा प्लेन क्रैश, पहाड़ियों में गिरा चार्टर्ड विमान,मौके पर पहुंची टीमें

Plane crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की आरा पहाड़ियों में एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो…

April 20, 2026