Categories: देश

GST Council Meeting: 12% और 28% के स्लैब खत्म, जानिये क्या-क्या होगा सस्ता?

12 & 18 Percent Slab Removed: दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में बुधवार को जीएसटी काउंसिल की बैठक में 5% और 18% के दोहरे जीएसटी स्लैब को मंजूरी दे दी गई।

Published by Shivani Singh

GST Slab Revision: दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में बुधवार को जीएसटी काउंसिल की बैठक में 5% और 18% के दोहरे जीएसटी स्लैब को मंजूरी दे दी गई। इस तरह काउंसिल ने 12% और 28% के स्लैब का पूरी तरह हटा दिया है।  इस तरह अब दो ही मुख्य स्लैब रहेंगे। 5% और 18%। इसमें 12% वाले करीब 99% आइटम को 5% में और 28% वाले ज्यादातर सामान को 18% में शिफ्ट कर दिया गया है। जीएसटी काउंसिल ने जूते और कपड़ों पर टैक्स की दरों में कुछ बड़े बदलावों को मंजूरी दे दी है। इससे जूते और कपड़े सस्ते होंगे।

स्लैब कम करने का एलान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमने स्लैब कम कर दिए हैं। अब केवल 2 स्लैब होंगे और हम क्षतिपूर्ति उपकर के मुद्दों पर भी विचार कर रहे हैं। इसके साथ ही सिन गुड्स (जैसे पान मसाला, तंबाकू) और लग्जरी कारों पर 40% का नया स्लैब प्रस्तावित किया गया है। इस तरह GST काउंसिल विलासिता की वस्तुओं के लिए 40 प्रतिशत के नए स्लैब को मंज़ूरी दी है।

Related Post

22 सितम्बर से लागू होगा फैसला

जानकारों की मानें तो 56वीं GST परिषद की बैठक में बुधवार को कई अहम निर्णय लिए गए हैं। इसके बाद आम जरूरतों से जुड़े कई सामान और वस्तुएं सस्ती हो जाएंगीं। GST काउंसिल ने बुधवार को अहम बैठक में टैक्स स्लैब की संरचना को सरल बनाने पर सहमति जताई है। इसके तहत अब 12% और 28% वाले स्लैब को पूरी तरह हटा दिया गया। इस तरह अब सिर्फ दो ही मुख्य स्लैब (5% और 18%) रहेंगे। GST काउंसिल की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, इसमें 12% वाले करीब 99% आइटम को 5% में और 28% वाले ज्यादातर सामान को 18% में शिफ्ट कर दिया गया है। GST परिषद का यह फ़ैसला 22 सितंबर से लागू होगा।

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026