Categories: देश

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप, लोकसभा में पहुंचा विशेषाधिकार हनन का मामला

गोड्डा के भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे और झारखंड सरकार के बीच टकराव एक बार फिर तेज हो गया है। दुबे ने झारखंड के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, देवघर पुलिस अधीक्षक और जिला अधिकारी पर उनके विशेषाधिकार का हनन करने का आरोप लगाया है।

Published by Mohammad Nematullah

मनीष मेहता की रिपोर्ट,  Nishikant Dubey: गोड्डा के भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे और झारखंड सरकार के बीच टकराव एक बार फिर तेज हो गया है। दुबे ने झारखंड के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, देवघर पुलिस अधीक्षक और जिला अधिकारी पर उनके विशेषाधिकार का हनन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले की शिकायत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की थी, जिस पर लोकसभा ने संज्ञान लिया है।

देवघर मंदिर पूजा विवाद से शुरू

हाल ही में सावन माह के दौरान बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा करने को लेकर देवघर पुलिस ने निशिकांत दुबे के खिलाफ नया एफआईआर दर्ज किया था। दुबे का कहना है कि यह धार्मिक आस्था का मामला था, लेकिन इसे राजनीतिक रूप दे दिया गया। इस एफआईआर को भी उन्होंने विशेषाधिकार हनन के मामलों में शामिल किया है।

लोकसभा अध्यक्ष ने गृह मंत्रालय से मांगी रिपोर्ट

दुबे ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि अध्यक्ष ओम बिरला ने गृह मंत्रालय से उनके खिलाफ दर्ज 51 मामलों का ब्योरा मांगा है। आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, झारखंड सरकार ने सिर्फ उनके मुकदमों पर अब तक 113 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

Related Post

Delhi Rain: दिल्ली बना Hill Station! आसमान से बरस रहे सफेद मोती, जानिए कब तो जारी रहेगा बारिश का

राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

दुबे ने आरोप लगाया कि उन्हें “तबाह” करने की कोशिश की जा रही है और इसमें राहुल गांधी से जुड़े एक विभाग तथा मुख्यमंत्री सचिवालय के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित है और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है।

लंबा इतिहास विवादों का

यह पहला मौका नहीं है जब निशिकांत दुबे और झारखंड सरकार के बीच तनातनी हुई हो। पहले भी उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन, सरकारी आदेश की अवहेलना और विवादित बयानों से जुड़े कई मामले दर्ज हो चुके हैं। दुबे लगातार इन मामलों को “राजनीतिक षड्यंत्र” बताते आए हैं।

Exclusive: 4 जगह मुंह मारने का क्या है अर्थ? अनिरुद्धाचार्य ने बताया हर शब्द का मतलब, सुन दंग रह गए लोग

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Breakfast skip benefits: कभी-कभी ब्रेकफास्ट स्किप करने के भी हो सकते हैं फायदे, जानिए कब है सही और कब नुकसानदायक

Breakfast skip benefits: कभी-कभी ब्रेकफास्ट स्किप करना वजन घटाने, इंटरमिटेंट फास्टिंग और ब्लड शुगर कंट्रोल…

April 10, 2026

UP SIR Final List 2026: जारी हुई फाइनल वोटर लिस्ट; जानें किस जिले में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

UP Final Voter List: ड्राफ्ट और फाइनल वोटर लिस्ट की तुलना करने पर कुल 84,28,767…

April 10, 2026

Lalita Pawar story: कभी थीं लीड एक्ट्रेस, एक थप्पड़ ने बदल दी जिंदगी, फिर वापसी कर सबको किया हैरान

Lalita Pawar life story: ललिता पवार कभी फिल्मों में लीड एक्ट्रेस थीं, लेकिन 1942 में शूटिंग…

April 10, 2026

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर तुलसी पूजा का विशेष महत्व, जानिए क्यों मानी जाती है फलदायी?

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का पर्व हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है.…

April 10, 2026

Dacoit Review: दिमाग घुमा देगी अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की लव स्टोरी, ट्विस्ट एंड टर्न से भरी है फिल्म ‘डकैत’

Dacoit Review: अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत एक प्रेमकथा' सिनेमाघरों में बड़े पर्दे…

April 10, 2026

Urine Hold Risks: लंबे समय तक यूरिन रोकना महिलाओं की सेहत के लिए खतरनाक, जानिए इसके गंभीर नुकसान

Urine hold risks: लंबे समय तक यूरिन रोकने से ब्लैडर पर दबाव बढ़ता है, जिससे…

April 10, 2026