Categories: देश

Ghaziabad News: पति नोएडा में छोड़कर विदेश चला गया, सास-ससुर घर में घुसने नहीं दे रहे, गाजियाबाद में ससुराल के बाहर धरने पर बैठी महिला पहलवान

Ghaziabad News: कविनगर क्षेत्र के अवंतिका में रविवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकी महिला पहलवान राखी अपनी ही ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गईं। उनका आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालवालों ने उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने दिया और अब तलाक का दबाव बना रहे हैं।

Published by Mohammad Nematullah

अनिल चौधरी की रिपोर्ट, Ghaziabad News: कविनगर क्षेत्र के अवंतिका में रविवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकी महिला पहलवान राखी अपनी ही ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गईं। उनका आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालवालों ने उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने दिया और अब तलाक का दबाव बना रहे हैं। राखी का कहना है कि वह तलाक नहीं चाहतीं बल्कि अपने पति और परिवार के साथ सामान्य जीवन बिताना चाहती हैं। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से खेकड़ा की रहने वाली राखी की शादी 9 जुलाई, 2024 को अवंतिका निवासी भुवनेश कुमार से हुई थी। भुवनेश मुंबई की एक कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि उनके पिता यूपी पुलिस में दारोगा हैं और फिलहाल मिर्जापुर में तैनात हैं। शादी के शुरुआती दिनों में सबकुछ ठीक रहा, लेकिन कुछ महीनों बाद हालात बिगड़ गए।

पति ने धोखा देकर छोड़ा

राखी का आरोप है कि पति उन्हें धोखे से नोएडा ले गया, जहां कई महीनों तक रखा। इसके बाद अचानक विदेश चला गया और उन्हें अकेला छोड़ दिया। राखी का कहना है कि तब से लेकर अब तक उनके पति और अन्य ससुराल वालों ने उनसे बातचीत बंद कर दी और फोन नंबर तक ब्लॉक कर दिए। रविवार को जब वह अपने ससुराल पहुंचीं तो परिवार वालों ने दरवाजा तक नहीं खोला। इस स्थिति से परेशान होकर राखी घर के बाहर ही धरने पर बैठ गईं। उनका कहना है कि उनके पति और ससुरालवाले उन्हें अपनाएं, क्योंकि वह तलाक नहीं चाहतीं। राखी ने अपने ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाए कि उन्होंने स्थानीय पुलिस को भेजकर धरने से हटाने की कोशिश की।

Earthquake: असम के नागांव जिले में भूकंप के झटके, पूरे क्षेत्र में महसूस किए गए झटके

Related Post

पुलिस की भूमिका

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। राखी का कहना है कि वह अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रही हैं और जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना जारी रखेंगी। एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी का अपनी ही ससुराल के बाहर बैठकर न्याय की गुहार लगाना न केवल दुखद है, बल्कि यह समाज और सिस्टम दोनों के लिए सवाल खड़े करता है। राखी ने देश के लिए पदक जीते, लेकिन आज उन्हें अपने वैवाहिक जीवन को बचाने के लिए धरना देने पर मजबूर होना पड़ा है।

Bhopal News: जिला अध्यक्षों की सूची पर बवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की बढ़ी मुसीबतें, कांग्रेस नेताओं पर आरोप

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026