Categories: देश

Himachal Cabinet Meeting: कोई करवा रहा भागवत, तो कोई निजी दौरे पर…सुक्खू कैबिनेट से डिप्टी सीएम समेत चार मंत्री रहे गायब, बैठक को लेकर उठ रहे सवाल

रोहित ठाकुर और हर्षवर्धन चौहान अपनी अपनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। अहम बात है कि मंत्री रोहित ठाकुर को शुक्रवार को शिमला में ही थे। उन्होंने एक कॉन्फ्रेंस में अपने विभाग की उपलब्धियों और नौकरियों की जानकारी भी दी थी।

Published by Shubahm Srivastava

Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल प्रदेश में शिमला स्थित सचिवालय में आज सुखू कैबिनेट की बैठक हुई। लेकिन इसमें जो सबसे हैरानी वाली बात रही वो ये थी कि इसमें कैबिनेट के 4 मंत्री शामिल ही नहीं हुए हैं। इनमें सबसे आगे प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री हैं, जो अपने घर में भागवत कथा का आयोजन करवा रहे हैं। वहीं, विक्रमादित्य सिंह दिल्ली के दौरे पर हैं। अब खबर सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि जब मंत्री आने वाले ही नहीं थे तो बैठक रखी ही क्यों गई?

सामने आई खबरों के मुताबिक डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री हाल के समय में अपने घर में भागवत कथा करवा रहे हैं, जिसकी वजह से कुछ दिन उन्होंने राजनीति से दूरी बनाई हुई है। इसी वजह से शनिवार को कैबिनेट मीटिंग में भी नई आए। वहीं विक्रमादित्य सिंह निजी दौरे पर दिल्ली गए हुए हैं। 

इसके अलावा रोहित ठाकुर और हर्षवर्धन चौहान अपनी अपनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। अहम बात है कि मंत्री रोहित ठाकुर को शुक्रवार को शिमला में ही थे। उन्होंने एक कॉन्फ्रेंस में अपने विभाग की उपलब्धियों और नौकरियों की जानकारी भी दी थी।

कौन-कौन मंत्री हुआ मीटिंग में शामिल?

गौरतलब है कि इस बैठक में सीएम सुक्खू, कैबिनेट मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल, प्रो. चंद्र कुमार, अनिरुद्ध सिंह, जगत सिंह नेगी और यादविंदर गोमा मौजूद थे। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री अपनी दिवंगत पत्नी की याद में भागवत कथा का आयोजन कर रहे हैं। उनके घर पर दो दिन से कथा चल रही है।

Related Post

बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले

आपको बता दें कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे फिर कैबिनेट की बैठक होगी। हिमाचल प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि बैठक में अंशकालिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगी में बदलने का फैसला लिया गया। उन्होंने 31 मार्च 2025 तक लगातार सात साल की सेवा पूरी कर ली है। इसके साथ ही वन विभाग के वन्यजीव विंग को शिमला से कांगड़ा जिले के धर्मशाला में सीपीडी केएफडब्ल्यू परियोजना कार्यालय भवन में स्थानांतरित किया जाएगा।

केवल चुनाव के लिए…CM योगी को लेकर अखिलेश यादव ने फोड़ा ऐसा सियासी बम, मचा देगा बवाल!

ताइवान की उपराष्ट्रपति की हत्या करना चाहता था चीन? बना लिया था पूरा प्लान, इस खुफिया एजेंसी ने किया सनसनीखेज खुलासा

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में आज कैब मिलना, हड़ताल पर उतरे ड्राइवर्, जानें क्या है वजह?

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में कैब ड्राइवरों ने आज हड़ताल रखी है. आखिर इसकी क्या…

March 23, 2026

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026