Categories: देश

CM Nayab Singh Saini: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि, रोहतक में किया ध्वजारोहण

CM Nayab Singh Saini: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  दिन-रात देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों को विशेष रूप से स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने आजादी के लिए मर-मिटने वाले ज्ञात-अज्ञात शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करी।

Published by

विपीन की रिपोर्ट, CM Nayab Singh Saini: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  दिन-रात देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों को विशेष रूप से स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने आजादी के लिए मर-मिटने वाले ज्ञात-अज्ञात शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करी। मुख्यमंत्री ने कहा- आजादी का यह पर्व जन-जन का पर्व है, हर मन का पर्व है, हर भारतवासी के लिए गर्व और गौरव का दिन है। इस बार भी ‘हर घर तिरंगा अभियान’ से पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा है। हम सबके लिए गर्व की बात है कि हरियाणावासियों ने स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई। 

अग्निवीरों को नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण

मुख्यमंत्री ने आगे कहा- सन् 1857 की क्रांति की पहली चिंगारी अम्बाला छावनी से फूटी। युद्ध में शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए अनुग्रह राशी बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये की गई। शहीदों के 410 आश्रितों को नौकरियां दी और अग्निवीरों को नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय भी लिया गया। आज हम दुनिया की चौथी बड़ी आर्थिक शक्ति बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी अपनाने का देशवासियों से आह्वान किया। हमारी सेनाओं ने अपने पराक्रम और शौर्य से पूरी दुनिया को भारत की सामरिक शक्ति और सामर्थ्य का परिचय दिया है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को आजादी की 100वीं वर्षगांठ वर्ष-2047 तक ‘विकसित राष्ट्र’ बनाने का लक्ष्य रखा है। 

Independence Day: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में किया झंडोत्तोलन, राज्यवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

तीसरे कार्यकाल में 30 हजार युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के नौकरियां

पिछले साढ़े 10 वर्षों में प्रदेश की जनता को भेदभाव करने वाली व्यवस्था से आजादी दिलाई। हमारी बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी देने, ऑनलाइन ट्रांसफर, पढ़ी-लिखी पंचायतों और अंत्योदय अभियान की आज पूरे देश में चर्चा है। विधानसभा चुनावों के दौरान लिये गये 217 संकल्पों में से 41 को पिछले 10 मास में ही पूरा किया गया। सरकार ने तीसरे कार्यकाल में 30 हजार युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के नौकरियां दी है और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत युवाओं के भविष्य को भी सुरक्षित किया। किसानों की सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है।

Related Post

‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत 1 लाख 47 हजार मकान

पिछड़ा वर्ग की क्रीमिलेयर आय सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये किया गया। पिछड़ा वर्ग-बी को पंचायती राज संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों में आरक्षण दिया गया है। प्रजापति समाज को मिट्टी के बर्तनों का कारोबार चलाने के लिए 1700 गांव में दी जमीन गईं और गरीबों के सिर पर छत उपलब्ध करवाने के लिए ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत 1 लाख 47 हजार मकान दिये गये। किडनी के इलाज के लिए मुफ्त डायलिसिस की सेवा शुरू भी की गई। मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के साथ नौकरियां भी दी जा रही हैं। प्रदेश में अब तक 2 लाख 13 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है और ‘ड्रोन दीदी योजना‘ में 100 महिलाओं को मुफ्त ड्रोन व प्रशिक्षण दिया गया इसी के साथ, गरीब महिलाओं को 500 रूपय में गैस का सिलेंडर दिया जा रहा है। 

लाल डोरा प्रथा को समाप्त किया

प्रदेश में गत साढ़े 10 वर्षों में 7 लाख 66 हज़ार सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग लगे। अक्टूबर-2014 से अब तक 2 हजार 147 अवैध कॉलोनियों को नियमित किया गया।  ग्राम पंचायत द्वारा बिना टेंडर के काम करवाने की लिमिट को 5 लाख से बढ़ाकर 21 लाख किया। संपत्तियों के विवादों को खत्म करने के लिए लाल डोरा प्रथा को भी समाप्त किया। महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से हवाई सेवाएं भी शुरू की गई। मुख्यमंत्री अंत में कहते हैं- स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर हम अपनी महान सांस्कृतिक परम्पराओं और उच्च नैतिक मूल्यों पर चलते हुए विकसित भारत-विकसित हरियाणा बनाने के लिए कठोर परिश्रम करने का संकल्प लें।

Independence Day 2025: देश ही नहीं विदेश में भी है स्वतंत्रता दिवस की धूम, गूंजते रहे “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे

Published by

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026