Categories: देश

Punjab: कौन है वो सिख महिला? जिसने मस्जिद के लिए दान की जमीन, BJP नेता सहित हिंदुओं ने दिए पैसे, अब गांव में नमाज पढ़ सकेंगे मुस्लिम

Panjab Masjid News: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में एक बुजुर्ग सिख महिला ने अपने गांव में मस्जिद निर्माण के लिए जमीन दान दी है. इसके बाद पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने गांव में मस्जिद की आधारशिला रखी.

Published by Hasnain Alam

Punjab News: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में एक बुजुर्ग सिख महिला ने एकता की मिसाल पेश की है. उन्होंने अपने गांव में मस्जिद के निर्माण के लिए अपनी जमीन दान दी है. 75 साल की राजिंदर कौर ने सरहिंद-पटियाला सड़क पर स्थित जखवाली गांव में मुस्लिम समुदाय को मस्जिद बनाने में मदद करने के लिए पांच मरला (लगभग 1,360 वर्ग फुट) जमीन दान की है.

यही नहीं सांप्रदायिक सद्भाव पेश करते हुए मस्जिद के निर्माण में सिख और हिंदू परिवार भी आर्थिक सहयोग दे रहे हैं. जखवाली गांव मुख्य रूप से सिख आबादी वाला है. साथ ही हिंदू और मुस्लिम परिवार भी रहते हैं. गांव में पहले से एक गुरुद्वारा और शिव मंदिर है, लेकिन मस्जिद नहीं थी. ऐसे में मुस्लिमों को नमाज पढ़ने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता था.

राजिंदर कौर ने जमीन देने को लेकर क्या कहा?

मस्जिद निर्माण के जमीन दान करने वाली राजिंदर कौर ने कहा- “मुस्लिम भाइयों के पास मस्जिद नहीं थी और उन्हें नमाज के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता था. मैंने उन्हें नमाज पढ़ने के लिए एक जगह मिल जाए, इसलिए पांच मरला जमीन देने के बारे में सोचा.”

उन्होंने बताया कि गांव के मुसलमान लंगर सेवा जैसे धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं. मेरा मानना है कि, सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए. वहीं राजिंदर कौर के पोते सतनाम सिंह ने बताया कि गांव में सभी धर्मों के लोग पीढ़ियों से एक परिवार की तरह रहते हैं गांव में जब भी कोई धार्मिक आयोजन होता है, सभी समुदाय मिलकर सहयोग करते हैं और शामिल होते हैं.

Related Post

मस्जिद निर्माण के लिए बीजेपी नेता ने भी दिया योगदान

इसके अलावा गांव के पूर्व सरपंच और बीजेपी नेता अजब सिंह ने भी मस्जिद निर्माण के लिए योगदान दिया है. उन्होंने कहा कि जब गांव में मंदिर बना था, तो मुस्लिम, सिख भाइयों ने इसके निर्माण में योगदान दिया था और इसी तरह सभी समुदाय गुरुद्वारे के निर्माण में भी योगदान देते हैं. इसे लेकर मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष काला खान ने कहा कि ग्रामीणों में धर्म के आधार पर कोई अलगाव नहीं है.

बता दें कि पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने गांव में मस्जिद की आधारशिला रखी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब हमेशा से सांप्रदायिक एकता की ऐसी मिसालों के लिए जाना जाता रहा है. जखवाली गांव की यह पहल आज के समय में आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है.

मलेरकोटला में भी मस्जिद के लिए दी गई थी जमीन

गौरतलब है कि इससे पहले मलेरकोटला के गांव उमरपुरा में बीते जनवरी में गांव के सुखविंदर सिंह नोनी और उनके भाई अमरिंदर सिंह की ओर से मुसलमानों को मस्जिद बनाने के लिए जमीन दी गई थी. उस जगह पर भी मस्जिद बनकर तैयार हो गई है और नमाज शुरू हो हो चुकी है.

Hasnain Alam

Recent Posts

Hospital controversy: दुष्कर्म के आरोपों में घिरे डॉक्टर, नर्स ने लगाए यौन शोषण के आरोप, जांच शुरू

Hospital controversy:  संभल में एक निजी अस्पताल की नर्स ने डॉक्टर Dr. Zaid और उनके…

March 28, 2026

PAN card new rules 2026:  1 अप्रैल से कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव, हर लेनदेन पर रहेगी नजर-जानें क्या-क्या होगा

PAN card new rules 2026: पैन कार्ड से जुड़े नियम 1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं,…

March 28, 2026

IPL 2026 में टेक्नोलॉजी का जलवा, Hawk-Eye और UltraEdge से बढ़ेगा रोमांच; यहां समझें

IPL 2026 ball tracking technology: यह एक एडवांस कंप्यूटर सिस्टम है, जिसमें स्टेडियम में लगे…

March 28, 2026

Dipika Kakar health update: दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट, रिपोर्ट देखकर हुई इमोशनल, पति शोएब ने संभाला

Dipika Kakar health update: Dipika Kakar की हेल्थ रिपोर्ट हाल ही में नॉर्मल आई, जिससे…

March 28, 2026

Sankashti Chaturthi : भद्रा के साए में वैशाख संकष्टी चतुर्थी: जानें सही तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sankashti Chaturthi : वैशाख संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत रखकर भगवान…

March 28, 2026

खुद को शिव का अवतार बता, किया महिला से रेप! ढोंगी बाबा की हैवानियत ने उड़ाए सभी के होश

Palghar fake baba arrested: पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता की पहली मुलाकात साल 2023…

March 28, 2026