Categories: देश

SIR Update: देश के 12 राज्यों में होगा SIR, चुनाव आयोग का बड़ा एलान

Pan India SIR News: देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है.

Published by Sohail Rahman

Pan India SIR News: चुनाव आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बड़ा एलान किया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में एसआईआर के सफल क्रियान्वयन के बाद अब देश भर के अन्य चुनिंदा राज्यों में भी एसआईआर का दूसरा चरण लागू किया जाएगा. यह दूसरा चरण 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा.

प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि छठ के पावन पर्व पर मैं सभी को खासकर बिहार के 7.5 करोड़ मतदाताओं को नमन करता हूं. बिहार में सफलतापूर्वक SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद देश भर में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अनुभवों पर चर्चा करने के लिए सभी 36 राज्य चुनाव आयुक्तों के साथ दो बैठकें आयोजित की गईं.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने क्या-क्या बताया? (What did Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar say?)

ज्ञानेश कुमार ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि एसआईआर का दूसरा चरण (Second phase of SIR) अब 12 चुनिंदा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू किया जाएगा. इस अभियान का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को सूची में जोड़ना और अपात्र या दोहरे नामों को हटाना है. उल्लेखनीय है कि 1951 से 2004 के बीच आठ बार ऐसे संशोधन किए जा चुके हैं, जबकि सभी राजनीतिक दलों द्वारा समय-समय पर मतदाता सूचियों में खामियों की शिकायतें की जाती रही हैं.

यह भी पढ़ें :- 

Related Post

भारत में आई सबसे भयानक रिपोर्ट! आ गई Covid से बड़ी महामारी, झेल रहा देश का हर 5वां किशोर

एसआईआर का अगला चरण आज से शुरू (The next phase of SIR begins today)

मुख्य चुनाव आयुक्त ने आगे बताया कि जिन राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम निर्धारित है, वहां मतदाता सूचियां आज रात 12 बजे फ्रीज कर दी जाएंगी. प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक बीएलओ और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक ईआरओ (निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी) तैनात किया जाएगा. सभी मतदाताओं के लिए आज गणना प्रपत्र (ईएफ) मुद्रित किए जाएंगे. प्रत्येक बीएलओ जानकारी एकत्र करने के लिए प्रत्येक घर का कम से कम तीन बार दौरा करेगा. अपने निर्वाचन क्षेत्र से बाहर के मतदाता भी ये प्रपत्र ऑनलाइन भर सकेंगे. इस प्रक्रिया के दौरान किसी अतिरिक्त दस्तावेज़ या प्रपत्र की आवश्यकता नहीं होगी.

किन-किन राज्यों में शुरू होगा एसआईआर का दूसरा चरण (In which states will the second phase of SIR start?)

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईआर का दूसरा चरण अंडमान और निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में होगा. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी  में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इन 12 राज्यों में एसआईआर प्रक्रिया कल से शुरू होगी. अंतिम मसौदा सूची 7 फरवरी, 2026 को जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें :- 

CJI गवई ने केंद्रीय कानून मंत्रालय को लिखा पत्र, इस न्यायाधीश को अपना उत्तराधिकारी बनाने की सिफारिश की

Sohail Rahman

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026