Home > देश > Elections Dates: असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में कब होंगे चुनाव, समझो आ गई है डेट

Elections Dates: असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में कब होंगे चुनाव, समझो आ गई है डेट

Elections Dates: असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद इन राज्यों में चुनाव आचार संहिता लग जाएगी.

By: JP Yadav | Published: March 15, 2026 4:01:43 PM IST



Elections Dates: भारतीय निर्वाचन आयोग (election commission of india) कुछ देर में असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव की तारीखों का एलान करने वाला है. पश्चिम बंगाल में विधानसभा का कार्यकाल सात मई को समाप्त हो रहा है, जबकि पुदुचेरी का कार्यकाल जून के मध्य तक पूरा होगा. इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्य असम विधानसभा का कार्यकाल मई के तीसरे सप्ताब जबकि केरल और तमिलनाडु का मई के अंत तक खत्म हो रहा है. ऐसे में इन पांचों राज्यों में चुनाव आयोग रविवार (15 मार्च, 2026) को मतदान और मतगणना की तारीखों का एलान करने वाला है. 

Advertisement