Categories: देश

Chaitanya Baghel Arrested: जन्मदिन पर ED की तरफ से मिला धमाकेदार तोहफा, मुंह लटकाए हुए पहली तस्वीर आई सामने

Chaitanya Baghel Arrested: ईडी ने शुक्रवार सुबह शराब घोटाले को लेकर रायपुर में पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ कार्रवाई की। भूपेश बघेल के आवास समेत कई जगहों पर छापेमारी की गई। इस दौरान ईडी ने धरना घोटाले से जुड़े अहम दस्तावेज भी जब्त किए और चैतन्य बघेल से पूछताछ की।

Published by Shubahm Srivastava

Chaitanya Baghel Arrested: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित शराब घोटाले से जुड़ी चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के आवास पर नए सिरे से छापेमारी की। इस बीच, केंद्रीय एजेंसी ने चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में नए सबूत मिलने के बाद, ईडी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत भिलाई स्थित चैतन्य बघेल के घर की तलाशी ले रही है, जहाँ वह अपने पिता के साथ रहते हैं।

जन्मदिन पर हुए गिरफ्तारी ,तस्वीर आई सामने

ईडी द्वारा चैतन्य बघेल को गिरफ्तार करने के बाद की तस्वीर सामने आई है, जिसमें चैतन्य कार में बैठे नजर आ रहे है। बता दें कि आज चैतन्य बघेल का जन्मदिन भी है। और इस बात की जानकारी खुद उनके पिता भूपेश बघेल ने मीडिया को दी है। 

चैतन्य बघेल के खिलाफ कार्रवाई

ईडी ने शुक्रवार सुबह शराब घोटाले को लेकर रायपुर में पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ कार्रवाई की। भूपेश बघेल के आवास समेत कई जगहों पर छापेमारी की गई। इस दौरान ईडी ने धरना घोटाले से जुड़े अहम दस्तावेज भी जब्त किए और चैतन्य बघेल से पूछताछ की। ईडी सूत्रों के मुताबिक, कोई स्पष्ट जवाब न मिलने के कारण चैतन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ करना बेहद जरूरी था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

कौन हैं Chaitanya Baghel?

भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बिट्टू के नाम से भी जाना जाता है। चैतन्य बघेल विक्टर पुरम नाम से अपार्टमेंट बनवाकर बेचते हैं। ये लग्ज़री अपार्टमेंट हैं। वह रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े हैं। चैतन्य बघेल करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।

Related Post

क्या है मामला?

आपकी जानकारी के लिए बता दें, शराब घोटाला मामले में कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल के बेटे का नाम भी सामने आया है। भूपेश बघेल का एक ही बेटा है। पुलिस पहले भी चैतन्य बघेल से पूछताछ कर चुकी है। भिलाई प्रोफेसर मारपीट मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने चैतन्य बघेल को थाने बुलाया था। जिसके बाद उनका फोन भी जब्त कर लिया गया। भूपेश बघेल के घर पर ईडी की कार्रवाई के बाद प्रदेश की सियासत में हड़कंप मच गया है।

कौन हैं Bhupesh Baghel के बेटे chaitanya? करे बैठे हैं करोड़ों का घोटाला? छत्तीसगढ़ की सियासत में मची हलचल

ED ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे Chaitanya Baghel को किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Shubahm Srivastava

Recent Posts

ओवैसी का बंगाल में दमदार आगाज! मुर्शिदाबाद में कर दिया बड़ा एलान; क्या बिगड़ेगा TMC-BJP का खेल?

West Bengal Election 2026: मुर्शिदाबाद में आयोजित एक बड़ी जनसभा में AIMIM प्रमुख ओवैसी ने…

April 1, 2026

Chandigarh blast: चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, पुलिस ने इलाके को घेरा, फॉरेंसिक और बम स्क्वॉड जांच में जुटे

Chandigarh blast: चंडीगढ़  में बुधवार को एक धमाके की घटना से हड़कंप मच गया. सेक्टर-37 स्थित…

April 1, 2026

RCB vs CSK ticket booking: आरसीबी बनाम सीएसके मैच के टिकट की कीमत, ऑनलाइन बुकिंग की पूरी प्राइस जानें

RCB vs CSK ticket booking: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के…

April 1, 2026

राजकीय महाविद्यालय के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, जिसकी कर रहे थे मांग वो हुई पूरी

Contract lecturers News: राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब उनकी पुरानी संविदा सेवा…

April 1, 2026

Agra minor viral video: आगरा में नाबालिगों के 48 आपत्तिजनक वीडियो वायरल, गांव में तनाव, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

Agra minor viral video: आगरा में नाबालिगों से जुड़े 48 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने…

April 1, 2026