Categories: देश

Vijay Sinha Voter Card Controversy: ‘चुनाव आयोग चाहे तो…’, डिप्टी CM के दो वोटर आईडी कार्ड को लेकर मचे दंगल पर सामने आए चिराग पासवान, तेजस्वी को धो डाला

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग चाहे तो उप-मुख्यमंत्री से भी जवाब मांग सकता है और गहन जाँच भी कर सकता है।

Published by Ashish Rai

Vijay Sinha Voter Card Controversy: बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के दो वोटर आईडी कार्ड होने के आरोपों पर राजनीतिक बयानबाजी तेज़ हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खुलासे के बाद हाजीपुर पहुँचे लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने पलटवार करते हुए कहा कि ये आरोप वही नेता लगा रहे हैं जिनके खुद दो वोटर कार्ड हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग चाहे तो उप-मुख्यमंत्री से भी जवाब मांग सकता है और गहन जाँच भी कर सकता है।

Liu Jianchao detention in China: चीन में तगड़ी उठापठक, मंत्री बनने जा रहे लियू जियानचाओ को पुलिस ने उठाया, जानिए क्या है बवाल मामला?

तेजस्वी पर सीधा हमला

चिराग पासवान ने कहा कि तेजस्वी यादव पर भी दो वोटर आईडी कार्ड होने का आरोप है, इसलिए उनका विजय सिन्हा पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने भी इस मामले में तेजस्वी से जवाब माँगा है। चिराग ने कहा कि जब आपके खिलाफ भी मामला है, तो किसी और पर आरोप लगाना और सवाल उठाना ठीक नहीं है।

Related Post

राहुल गांधी और कर्नाटक सरकार पर निशाना साधा

कर्नाटक में राहुल गांधी के बयानों का ज़िक्र करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि राहुल जी ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए हैं। क्या वह यह कहना चाह रहे हैं कि कर्नाटक में उनकी सरकार फ़र्ज़ी वोटरों से बनी है? उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष चुनिंदा राज्यों में चुनाव नतीजों को स्वीकार कर लेता है और जहाँ हारता है, वहाँ धांधली का आरोप लगाने लगता है।

मतदाता सूची पर उठे सवाल

मतदाता सूची में खामियों पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि अगर किसी को संदेह है, तो उसे ठीक करने का एकमात्र तरीका ‘गहन पुनरीक्षण’ है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग एसआईआर (विशेष सारांश पुनरीक्षण) करता है, तो उस पर सवाल उठाने के बजाय, प्रक्रिया में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप खुद दिखाते हैं कि एक मतदाता चार जगहों पर वोट डाल रहा है, फर्जी मतदाता बनाए गए हैं और जब उसे ठीक करने की प्रक्रिया शुरू होती है, तो आप उस पर हंगामा मचाते हैं।

भारत से बदला लेने के चक्कर में PAK ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी, 4 अरब का हो गया नुकसान…रोते हुए रक्षा मंत्री ने…

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

Pakistan Airstrike Afghanistan: एयरस्ट्राइक से दहला काबुल! अस्पताल पर हमले में 400 की मौत, तालिबान ने पाकिस्तान पर लगाया इल्जाम

Pakistan Afghanistan Conflict: अफगानिस्तान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है.…

March 17, 2026

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026