Categories: देश

Kolkata Earthquake: भूकंप से डोली कोलकाता की धरती, घर छोड़कर भागने लगे लोग, देखें Video

Kolkata Bhukamp: एक बार फिर आज तेज भूकंप के झटको से धरती डोल गई है. दरअसल, आज भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में भूकंप आया. बंगाल के कई जिलों में झटके महसूस किए गए. शुक्रवार सुबह बांग्लादेश में भी भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए.

Published by Heena Khan

Earthquake: एक बार फिर आज तेज भूकंप के झटको से धरती डोल गई है. दरअसल, आज भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में भूकंप आया. बंगाल के कई जिलों में झटके महसूस किए गए. शुक्रवार सुबह बांग्लादेश में भी भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई और यह सुबह 10:08:26 बजे (लोकल टाइम) आया. 10 किलोमीटर की गहराई पर आए इस भूकंप का असर ज़मीन पर ज़्यादा हो सकता है.

भूकंप की तीव्रता

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. वहीं भूकंप सुबह 10:10 बजे आया. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई. धरती 17 सेकंड तक हिली. इस भूकंप का केंद्र बांग्लादेश बताया जा रहा है. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को बांग्लादेश में 5.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. भूकंप 10 km की गहराई पर आया. आपको बता दें कि बंगाल के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. कोलकाता और कई दूसरे जिलों में लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए.

Related Post

पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान में भी भूकंप

पाकिस्तान में सुबह-सुबह तेज़ झटके महसूस किए गए, जिससे कई इलाकों में घबराए हुए लोग अपने घरों से भाग गए. नेशनल सेंटर फ़ॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 थी और इसका केंद्र ज़मीन से लगभग 135 किलोमीटर नीचे था. अच्छी बात यह है कि अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है. अफ़गानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फ़ॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, पहला झटका सुबह 1:59 बजे आया, जिसका केंद्र लगभग 190 किलोमीटर की गहराई पर था. दूसरा, ज़्यादा तेज़ झटका, जिसकी तीव्रता 5.2 थी, पाकिस्तान में सुबह 3:09 बजे महसूस किया गया.

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026