Categories: देश

UIDAI की झंझट खत्म! WhatsApp पर एक “Hi” भेजने से डाउनलोड हो जाएगा आधार कार्ड, जानें प्रोसेस..!

Download Aadhaar Card From Whatsapp : सरकार ने MyGov हेल्पडेस्क के जरिए WhatsApp पर आधार डाउनलोड की सुविधा शुरू की है. ये सेवा डिजिलॉकर लिंक वाले आधार धारकों के लिए तेज, सेफ और सुविधाजनक है.

Published by sanskritij jaipuria

Download Aadhaar Card From Whatsapp : भारत में आधार कार्ड आज हर नागरिक के लिए एक जरूरी पहचान दस्तावेज बन चुका है. अब तक आधार कार्ड को डाउनलोड करने के लिए UIDAI पोर्टल या डिजिलॉकर ऐप का सहारा लेना पड़ता था. लेकिन अब सरकार ने एक नई सुविधा की शुरुआत की है, जिसके जरिए नागरिक WhatsApp के जरिए सीधे अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

भारत सरकार के MyGov Helpdesk चैटबॉट के माध्यम से अब WhatsApp पर ही आधार डाउनलोड करना संभव हो गया है. ये सुविधा उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो दिनभर WhatsApp का उपयोग करते हैं और अलग-अलग ऐप्स में लॉगइन करने में असुविधा महसूस करते हैं.

क्या चाहिए इस सेवा को इस्तेमाल करने के लिए?

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपके पास निम्न चीजें होनी चाहिए:

वो मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक है.
एक एवक्टि डिजिलॉकर अकाउंट.
MyGov हेल्पडेस्क का आधिकारिक WhatsApp नंबर सेव होना चाहिए: +91-9013151515

आधार कार्ड को WhatsApp पर डाउनलोड करने की प्रक्रिया

1. MyGov हेल्पडेस्क नंबर को अपने फोन में सेव करें: +91-9013151515
2. WhatsApp खोलें और इस नंबर पर “Hi” या “नमस्ते” भेजें
3. बॉट द्वारा दिए गए विकल्पों में से DigiLocker सेवाएं चुनें
4. अपनी 12 अंकों की आधार संख्या दर्ज करें
5. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया OTP दर्ज करें
6. सफल वेरिफिकेशन के बाद बॉट दस्तावेजों की सूची दिखाएगा.
7. इसमें से आधार कार्ड चुनें.
8. आधार कार्ड PDF फॉर्मेट में आपके WhatsApp पर आ जाएगा.

ध्यान देने योग्य बातें

एक बार में केवल एक ही दस्तावेज डाउनलोड किया जा सकता है.
आधार को पहले से डिजिलॉकर से लिंक किया होना जरूरी है.
यदि लिंक नहीं है, तो डिजिलॉकर वेबसाइट या ऐप से लिंक कराया जा सकता है.
ये सेवा पूरी तरह सेफ है और आपकी प्राइवसी का पूरा ध्यान रखा गया है.

सरकार की ये पहल डिजिटल इंडिया को और मजबूती देती है. WhatsApp जैसे फेमस प्लेटफॉर्म पर आधार जैसी संवेदनशील जानकारी की उपलब्धता से आम नागरिकों को बड़ी सहूलियत मिलेगी.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026