Categories: देश

दिवाली-छठ के मौके पर ट्रेनों में नहीं मिल रही सीट, फटाफट पढ़ लीजिए स्टोरी; वरना घर में सिसकियां लेते रह जाएंगे

Delhi to Bihar Bus Route: दिवाली और छठ के मौके पर दिल्ली और अन्य शहरों से बिहार और उत्तर प्रदेश को जाने वाली ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रही हैं. ऐसे में आप इन स्पेशल ट्रेनों में सीट बुक कर अपने घर जा सकते हैं.

Published by Sohail Rahman

Diwali-Chhath Special Train: देश में कुछ ही दिनों में दिवाली और छठ का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में त्योहारी सीजन में ट्रेनों की सीटें फुल हो गई है. लोगों को घर जाने के लिए ट्रेन की टिकटें नहीं मिल रही है. ऐसे में दीपावली और छठ के मौके पर बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले ट्रेनों की अधिकतर सीटें फुल हो गई है. तत्काल में भी लोगों को टिकट नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में आज हम आपको कुछ स्पेशल ट्रेनों के बारे में बताएंगे जिसमें आज भी सीट खाली है. लेकिन आपको अभी के अभी टिकट बुक करना होगा. वरना इन ट्रेनों में भी सीट फुल हो जाएगा.

नियमित ट्रेनों की सीटें हुई फुल (Seats in regular trains are full)

दीपावली और छठ पर्व के दौरान दिल्ली समेत अन्य बड़े शहरों से आने वाली नियमित ट्रेनों की सीटें पूरी तरह फुल हो चुकी हैं. तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस सहित अन्य नियमित ट्रेनों में यात्रियों को वेटिंग टिकट मिल रहा है. इस वजह से लोगों का दीपावली और छठ में घर आना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में आज हम आपको कुछ स्पेशल ट्रेनों के बारे में बताएंगे. जिसमें आज भी सीट खाली है. आप सीट फुल होने से पहले टिकट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा, अगर फिर भी ट्रेन में सीट न मिलें तो आप वैकल्पिक माध्यम बस से भी सफर कर सकते हैं.

बसों में भी सीटें खाली (Delhi to Bihar Bus Route)

दिल्ली से बिहार के अलग-अलग जिलों के लिए कई बसें चलती है, जो प्राइवेट बसें हैं. आप आसानी से टिकट बुक करके सफर कर सकते हैं. लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए पटना शहर से ही करीब 50 बसें चलाई जा रही हैं. इन बसों में अभी करीब 30 फीसदी सीटें खाली जा रही हैं. वहीं दूसरी ओर 6 अक्टूबर से रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है. अभी तक प्रदेश से लगभग 500 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है. सिर्फ दानापुर रेलमंडल से ही 200 ट्रेनें गुजरेंगी. स्पेशल ट्रेनों में अभी भी सीटें उपलब्ध हैं.

Related Post

इन स्पेशल ट्रेनों में सीटें उपलब्ध (Diwali-Chhath Special Train)

  • पटना-हजरत निजामउद्दीन स्पेशल
  • भागलपुर-आनंद विहार स्पेशल
  • पाटलिपुत्र जंक्शन-आनंद विहार स्पेशल
  • पटना-आनंद विहार स्पेशल
  • साबरमती-पटना स्पेशल ट्रेन
  • राजगीर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन
  • लोकमान्य तिलक-मुजफ्फरपुर एसी
  • राजकोट-बरौनी स्पेशल ट्रेन
  • टाटा-बक्सर-स्पेशल ट्रेन
  • रांची-आरा-स्पेशल ट्रेन
  • रांची-जयनगर-स्पेशल ट्रेन
  • रांची-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन
  • रांची-कामाख्या-रांची स्पेशल ट्रेन

यहां देखें बसों की लिस्ट (Check Here Buses List)

मिली जानकारी के अनुसार, स्पेशल बस से सफर करने पर यात्रियों को 30 से 40 फीसदी तक किराया कम लग रहा है. किराया पर सरकार सब्सिडी भी दे रही है. अगर किराया 1,527 रुपए है तो यात्री 1,133 रुपए देंगे और सरकार 394 रुपए की सब्सिडी देगी. कोलकाता-पटना रूट पर बसें शाम 6 बजे, रात 7:30 बजे और रात 8:30 बजे उपलब्ध रहेंगी. वहीं, गाजियाबाद से पटना के लिए नॉन-एसी सीटर बस दोपहर 2 बजे और पटना से गाजियाबाद के लिए शाम 4 बजे चलेगी.

यह भी पढ़ें :- 

उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट में किया बदलाव, चेक कर लें वरना पड़ जाएंगे लेने-के-देने

रेल यात्रियों को दिवाली और छठ की बड़ी सौगात, केंद्रीय कैबिनेट में लिए गए अहम फैसले

Sohail Rahman

Recent Posts

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026