Categories: देश

दिल्ली ब्लास्ट के बाद होने वाला था बड़ा कांड! 3 आतंकी हुए गिरफ्तार, नापाक इरादों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट के बाद से ही पूरा देश सहमा हुआ है. वहीं एक बार फिर जांच के दौरान कुछ ऐसा हाथ लगा जो हैरान कर देने वाला था.

Published by Heena Khan

Terror Atttack: दिल्ली ब्लास्ट के बाद से ही पूरा देश सहमा हुआ है. वहीं एक बार फिर जांच के दौरान कुछ ऐसा हाथ लगा जो हैरान कर देने वाला था. दरअसल, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पाकिस्तान बेस्ड ISI सपोर्टेड गैंगस्टर से टेररिस्ट बने शहजाद भट्टी और उसके साथियों के चलाए जा रहे एक इंटरनेशनल और इंटरस्टेट टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. दरअसल, उन्होंने मंगलवार को गुरदासपुर सिटी पुलिस स्टेशन के बाहर हुए ग्रेनेड अटैक में शामिल तीन टेररिस्ट को गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार हुए 3 आतंकी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दरिया से 19 साल के विकास प्रजापति उर्फ ​​बेटू को गिरफ्तार किया है, उसके बाद शनिवार (29 नवंबर) को पंजाब के फिरोजपुर से 19 साल के हरगुनप्रीत सिंह उर्फ ​​गुरकरणप्रीत सिंह को और रविवार सुबह उत्तर प्रदेश के बिजनौर से 22 साल के आसिफ उर्फ ​​अरिश को दबोचा है. 

पल रहा था एक और आतंकी मॉड्यूल

इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि आतंकियों के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. आतंकी के मोबाइल फोन से शहजाद भट्टी और उसके विदेश में मौजूद नेटवर्क के साथ कई सोशल मीडिया चैट और हमले से जुड़े वीडियो भी मिले हैं. इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एडिशनल कमिश्नर प्रमोद कुशवाह ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी है कि स्पेशल सेल की ईस्टर्न रेंज की टीम पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी पर सीक्रेट तरीके से नज़र रख रही थी, जो भारत में आतंकी गतिविधियों की प्लानिंग कर रहा था. निगरानी के दौरान, पुलिस को इस बात की भी जानकारी मिली कि हथियार तस्करी के एक मामले में वॉन्टेड विकास प्रजापति उर्फ ​​बेटू, भट्टी के संपर्क में था और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ज़रिए उससे बातचीत करता था. उसकी लोकेशन पंजाब के गुरदासपुर में मिली, और फिर उसे दिल्ली की ओर जाते हुए ट्रैक किया गया.

SIR से लेकर Delhi Blast तक! इन मुद्दों को हथियार बनाएंगे राहुल गांधी, शीतकालीन सत्र का पहला दिन आज

फोन उठाते ही क्यों बोलते हैं Hello? क्या है इसका सही मतलब, शायद ही कोई जानता होगा

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026