Categories: देश

Delhi-NCR Weather: बहुत ले लिए बारिश के मजे! अब गर्मी दिखाएगी असली तांडव…कुछ ऐसा रहेगा Delhi-NCR का मौसम

Delhi-NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में कहीं न कहीं अब बारिश का दौर थमता दिख रहा है।  वहीँ अब यहाँ के हालात ऐसे हैं कि अब लोगों को न सिर्फ़ चिलचिलाती धूप बल्कि उमस भी झेलनी पड़ रही है।V

Published by Heena Khan

Delhi-NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में कहीं न कहीं अब बारिश का दौर थमता दिख रहा है।  वहीँ अब यहाँ के हालात ऐसे हैं कि अब लोगों को न सिर्फ़ चिलचिलाती धूप बल्कि उमस भी झेलनी पड़ रही है। अभी मौसम को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मई-जून का महीना चल रहा हो। वहीँ इस दौरान राजधानी में चिलचिलाती धूप से लोगों का बुरा हाल है। उमस से हर जगह लोगों का बुरा हाल है। दिल्ली एनसीआर में फिलहाल मानसून पर ब्रेक लग गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि अगले 2-3 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। लोगों को इस दौरान तपिश का सामना करना पड़ेगा। 

जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

आपकी जानकारी के लिए बता दें, दिल्ली एनसीआर से बादलों ने कुछ समय के लिए अलविदा कह दिया है। अब राजधानी में बारिश का कोई नामोनिशान नहीं है। बादल आ रहे हैं और वातावरण भी बन रहा है, लेकिन बादल बरस नहीं रहे हैं। जिसके चलते दिल्ली एनसीआर में गर्मी इस समय अपना प्रचंड रूप दिखाने में लगी हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। यह स्थिति अगले 2 से 3 दिनों तक बनी रहेगी। फिलहाल दिल्ली एनसीआर के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 

Related Post

UP Ka Mausam: बादल डालेंगे डेरा या आसमान से बरसेगी आग? जानिए कैसा रहेगा UP का मौसम

कई जगहों पर होगी बूंदाबांदी

भारत मौसम विभाग का कहना है कि, 8 अगस्त को दिल्ली का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और एनसीआर के बाकी शहरों का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि, 11 अगस्त तक बारिश की संभावना नहीं है। 8 अगस्त से 11 अगस्त तक सिर्फ़ बूंदाबांदी होगी। बादल छाए रहेंगे लेकिन तेज़ बारिश नहीं होगी। 36 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएँ चलेंगी।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026