Categories: देश

युनूस सरकार ने दिया भारत को धोखा! दिल्ली ब्लास्ट में सामने आया बांग्लादेश कनेक्शन; एजेंसियों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

Delhi Blast NIA Investigation: दिल्ली ब्लास्ट का बांग्लादेश कनेक्शन भी सामने आया है. एजेंसियों ने बांग्लादेशी नागरिक इख्तियार को गिरफ्तार किया है.

Published by Shubahm Srivastava

Delhi Blast Bangladesh Link: दिल्ली में लाल किला के पास 10 नवंबर को हुए धमाके में 13 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने के बाद लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं. जांच एजेंसियां रोजाना छापेमारी कर रही हैं और मामले की परतें खुलती जा रही हैं. अब जांच में बांग्लादेश कनेक्शन भी सामने आया है. एजेंसियों ने बांग्लादेशी नागरिक इख्तियार को गिरफ्तार किया है, जो प्रतिबंधित संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) से जुड़ा बताया जा रहा है. 

ऐसा माना जा रहा है कि धमाके में इस्तेमाल हुए विस्फोटक दिल्ली तक पहुंचाने में उसी की अहम भूमिका थी. इसी गिरफ्तारी के बाद जांच का फोकस भारत-बांग्लादेश बॉर्डर, खासकर पश्चिम बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों पर शिफ्ट हो गया है, जहां कट्टरपंथी नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका है.

पाकिस्तान और बांग्लादेश से रची गई साजिश

हालांकि ढाका की अंतरिम सरकार ने दावा किया है कि उसकी जमीन का इस्तेमाल इस साजिश में नहीं हुआ, लेकिन भारतीय एजेंसियों के पास ऐसे कई इनपुट हैं जो इस दावे का खंडन करते हैं. जांच में सामने आया है कि बांग्लादेशी ऑपरेटिव और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के बीच ऑनलाइन मीटिंग्स हुईं, मालदा-मुर्शिदाबाद में संदिग्ध गतिविधियां बढ़ीं और धमाके से ठीक पहले LeT कमांडर सैफुल्लाह सैफ की बांग्लादेशी अधिकारियों से मुलाकात हुई थी.

ये सभी संकेत बताते हैं कि दिल्ली का ब्लास्ट सिर्फ स्थानीय साजिश नहीं था, बल्कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से संचालित एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा था.

Related Post

आतंकी उमर के वीडियो पर भड़के ओवैसी, पाक में बैठे सैकड़ों जल्लादों को समझा दिया इस्लाम का असली मतलब

LeT पूरे ऑपरेशन को कर रहा था गाइड

एजेंसियों ने यह भी पाया है कि पाकिस्तान स्थित LeT पूरे ऑपरेशन को पीछे से गाइड कर रहा था. अब जांच टीमें एनक्रिप्टेड चैट, हवाला ट्रांजैक्शन और बॉर्डर मूवमेंट्स की पड़ताल कर रही हैं. हाल ही में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के दो डॉक्टरों समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी से यह शक और गहरा हो गया है कि कैंपस में कोई कट्टरपंथी मॉड्यूल सक्रिय था.

हाइब्रिड टेरर मॉडल का सामना कर रहा भारत

सूत्रों के अनुसार भारत अब हाइब्रिड टेरर मॉडल का सामना कर रहा है, जिसमें ISI मास्टरमाइंड की भूमिका में है. इस मॉडल में पाकिस्तान-बांग्लादेश नेटवर्क एक साथ काम कर रहा है और व्हाइट-कॉलर, डिजिटल और यूनिवर्सिटी आधारित मॉड्यूल तेजी से उभर रहे हैं. पश्चिम बंगाल जैसे बॉर्डर राज्यों में खतरा और ज्यादा है.

Anmol Bishnoi Deportation News: अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लेकर आई NIA, अब होगा बड़ा एक्शन!

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026