Categories: देश

सावधान! इन राज्यों में मोन्था तूफान मचाएगा तबाही, अगले 24 घंटे में जमकर होगी बारिश; IMD का अलर्ट

Weather Update Today: चक्रवात मोन्था आज आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में दस्तक देगा. बताया जा रहा है कि यहां तूफ़ान का असर अभी से महसूस किया जा रहा है. हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है.

Published by Heena Khan

Cyclone Montha: साइक्लोन मोन्था की जानकारी मिलते ही देशभर में एक डर पैदा हो गया. जानकारी के मुताबिक चक्रवात मोन्था आज आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में दस्तक देगा. बताया जा रहा है कि यहां तूफ़ान का असर अभी से महसूस किया जा रहा है. हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है. पिछले छह घंटों में चक्रवात मोन्था की गति 6 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 18 किमी प्रति घंटे हो गई है. आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (APSDMA) के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने इस बात की जानकारी दी है कि चक्रवात मोन्था ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. तटीय जिलों में बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना की संन्भाव्ना भी जताई जा रही है. मौसम विभाग का कहना है कि आंध्र प्रदेश के कई जिलों और ओडिशा, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. पड़ोसी राज्यों तमिलनाडु और तेलंगाना के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.

इन राज्यों में बरसेगी आफत 

वहीं इसकी वजह से कई राज्य ऐसे हैं जहां आज तेज बारिश होने की संभावना है. बताया जा रहा है कि बारिश के बाद से मौसम ठंडा हो जाएगा और ठंड दस्तक दे देगी. मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. IMD ने आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों काकीनाडा, कोनासीमा, पश्चिम गोदावरी, कृष्णा, बापटला, प्रकाशम और एसपीएसआर नेल्लोर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के साथ-साथ ओडिशा के दक्षिणी जिलों मलकानगिरी, कोरापुट, कालाहांडी, गजपति, नबरंगपुर, बलांगीर, कंधमाल और गंजम में भारी बारिश की संभावना है.

Related Post

भारी से भी भारी बारिश का अनुमान

वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार को तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र, गुजरात और झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. केरल, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और विदर्भ में भी कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में आज 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है.

तूफानी बारिश से Delhi-NCR होगा बेहाल! आज बादल दिखाएंगे असली तांडव, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Heena Khan

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026