चक्रवात ‘दित्वा’ का बढ़ रहा खतरा, श्रीलंका में देखने को मिला असर

चक्रवात 'दित्वा' (Cyclone Ditwa) को लेकर मौसम विभाग (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी कर दिया है. इसी को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन (CM M.K Stalin) ने चक्रवात 'दित्वा' से पहले की तैयारियों की समीक्षा की है.

Published by DARSHNA DEEP

Cyclone Ditwa:  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात ‘दित्वा’ से पहले की तैयारियों की समीक्षा की है. चक्रवात ‘दित्वा’ को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के  के दक्षिणी और कावेरी डेल्टा जिलों में 30 नवंबर के बीच तेज़ बारिश की संभावना भी जताई है. तो वहीं, चक्रवात की वजह से तमिलनाडु और पुडुचेरी में विशेष रूप से तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है. 

मौसम विभाग के महानिदेशक ने दी जानकारी?

चक्रवात ‘दित्वा’ को लेकर मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि चक्रवात ‘दित्वा’ इस समय श्रीलंका के तटीय क्षेत्र पर है और कल सुबह तक यह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में पहुंच सकता है. साथ ही उन्होंने आगे कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों पर देखने को मिल सकता है. उन्होंने कहा कि चक्रवात को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है.

Related Post

भारत की तरफ से श्रीलंका को मिली बड़ी राहत

चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ से श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से भीषण तबाही का मंज़र देखने को मिला. तो वहीं, इस मुश्किल घड़ी में मदद के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ की शुरुआत की है. इसके साथ ही भारतीय वायु सेना (IAF) का C130 विमान शुक्रवार देर रात खाद्य सामग्री और स्वच्छता आपूर्ति को लेकर कोलंबो पहुंचा और भारतीय नौसेना के आईएनएस विक्रांत और आईएनएस उदयगिरि से भी राहत सामग्री श्रीलंका को पहुंचाई गई. इतना ही नहीं  श्रीलंका के अधिकारियों ने बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ‘वेस्टर्न प्रोविंस’ में ‘‘अप्रत्याशित आपदा की स्थिति’’की कड़ी चेतावनी दी है. 

तमिलनाडु में शैक्षणिक संस्थान किए गए बंद

चक्रवात के प्रभाव की वजह से तमिलनाडु प्रदेश में कई जिलों में स्कूलों और कॉलेज को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. इसके साथ ही रामनाथपुरम, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवारूर, नागपट्टिनम, और कराईकल में तेज़ बारिश की भी चेतावनी दी गई है. इसके अलावा अरियालुर, तिरुची, तंजावुर, विलुप्पुरम, कुड्डालोर, तिरुवारूर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुरै, पुडुच्चेरी और कराईकल समेत कई जिलों में शिक्षण संस्थानों में छुट्टी का ऐलान किया गया है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026