Categories: देश

Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्मांतरित लोगों के साथ मारपीट, घायल हुए 36 लोग, जानें पूरा मामला…

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्मांतरण को लेकर मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है, अब अंतागढ़ ब्लॉक के हवाचूर गांव में धर्मांतरित लोगों को चर्च से बाहर आते ही दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का मामला सामने आया है

Published by Mohammad Nematullah

राजकुमार कश्यप की रिपोर्ट, Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्मांतरण को लेकर मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है, अब अंतागढ़ ब्लॉक के हवाचूर गांव में धर्मांतरित लोगों को चर्च से बाहर आते ही दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का मामला सामने आया है, घटना में महिलाओं को भी चोट आई है, जिन्हें कांकेर जिला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की शिकायत लेकर, धर्मांतरित लोगों का एक समूह कांकेर जिला मुख्यालय भी पहुंचा है।

धर्मांतरित लोगों के साथ मारपीट

दरअसल, 10 अगस्त की सुबह लगभग 8 धर्मांतरित ग्रामीणों के परिवार चर्च से प्रार्थना में शामिल होने के बाद अपने घर लौट आए थे और अपने काम में जुटे थे। इसी दौरान, गांव के ही कई ग्रामीणों ने धर्मांतरित लोगों को ढूंढ-ढूंढ कर उनके साथ मारपीट करने लगे, महिलाओं के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। घटना में शांति बाई दर्रो को बेहरमी से पीटने का आरोप उनके बेटे हितेश कुमार ने लगाया है। वहीं दूसरी ओर,  बिसन्तिन दर्रो गम्भीर रूप से घायल हैं, तो जागेश्वर उसेंडी के कान का पर्दा फट जाने की संभावना जताई गई है। 

Bihar News: कटिहार में धर्मांतरण का खेल बेनकाब, बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

मोर्चे के सचिव का बयान

राष्ट्रीय क्रिश्चन मोर्चा के प्रदेश सचिव साईमन दिग्बल तांडी ने बताया कि सभी पीड़ित चर्च जाने वाले है, जो सुबह 8 बजे चर्च गए थे, चर्च से वापस लौट कर दैनिक दिनचर्या के काम मे लगे थे और उसी दौरान ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीणों ने 8 परिवार के 36 लोगो के साथ मारपीट किया है, सभी पीड़ित तत्काल ताडोकी थाना पहुँचे, पर, अब तक मामला दर्ज नही हो पाया है। पीड़ित दहशत में रात बिताने के बाद, अगली सुबह आज 11 अगस्त को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे है व कार्यवाही करने का मांग कर रहे है

Related Post

विवाद को लेकर पुलिस अधीक्षक का बयान

पुलिस अधीक्षक आईके एलिसेला ने बताया कि कल सुबह चर्च के मुद्दे को लेकर दो पक्षो में विवाद हुआ है। अभी कुछ ग्रामीणों के आने की बात सामने आई है, दोनों पक्षो के विवाद की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया जाएगा

 

हमारी मानवता को खत्म…,आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर राहुल गांधी ने कही ऐसी बात, सुन BJP भी रह गई दंग

 

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026