Himachal Pradesh Entry Tax: हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स में भारी इजाफा किया गया था. इस इजाफे के फैसले से हुए हंगामे के बाद राज्य की कांग्रेस सरकार को अपना यह फैसला वापस लेना पड़ा है. मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसका आधिकारिक तौर पर ऐलान किया था. अब हिमाचल की सीमाओं पर एंट्री के लिए पुराना शुल्क ही लागू किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि जनभावनाओं और बॉर्डर पर पैदा हुई स्थिति को ध्यान में रखते हुए इन बढ़ाई गई दरों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है. प्रशासन को निर्देश जारी किए गए हैं कि बॉर्डर चेक पोस्ट पर पुरानी पुरानी दरों के हिसाब से ही टैक्स लिया जाएगा.
एंट्री टैक्स की बढ़ोतरी का फैसला वापस
राज्य सरकार ने 5 सीटर और 6 से 12 सीटर वाहनों पर एंट्री टैक्स की बढ़ोतरी का निर्णय वापस लिया गया है. सीएम सुक्खू ने विधानसभा में बताया कि पहले 5 सीटर और 6 से 12 सीटर वाहन का एंट्री टैक्स दोनों को क्लप कर 130 रुपये किया गया था. लेकिन विधायकों को सुझाव के बाद अब 5 सीटर से 70 रुपये और 6 से 12 सीटर से 110 रुपये लिए जाएंगे. सीएम ने कहा कि पहले भी एंट्री टैक्स वसूला जाता था. सीएम ने कहा कि उन्होंने पंजाब के सीएम को फोन भी किया था. लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. उन्होंने इस बारे में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह और प्रताप सिंह बाजता से बात की.
इन राज्यों पर पड़ता अधिक असर
1 अप्रैल से लागू होने जा रही इस बढ़ोतरी का असर पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा पर पड़ने वाला था. जहां टैक्स बढ़ने के बाद जोरदार विरोध भी देखने को मिला था. पहले छोटे वाहनों पर 70 रुपये टैक्स लिया जाता था, उसे बढ़ाकर 170 रुपये कर दिया गया था. इसके अलावा बड़े वाहनों के टैक्स में भी बढ़ोतरी कई गई थी. इस फैसला का सबसे अधिक असर रोज हिमाचल जाने वाले लोगों पर अधिक पड़ता. व्यापारिक और परिवहन संगठनों ने इस टैक्स के खिलाफ मोर्चा खोला था. आंदोलन के चलते बॉर्डर पर लंबा जाम और तनाव की स्थिति देखने को मिली थी. जिसका सीधा असर पर्यटन और माल ढुलाई पर पड़ रहा था. इसी कारण राज्य सरकार पर दबाव बढ़ रहा था.
पहली पत्नी की मौत, फिर 9 साल छोटी लड़की पर आया दिल; जानें राजपाल यादव को कैसे मिलीं उनकी राधा?
पंजाब ने दी थी धमकी
टैक्स बढ़ोतरी को लेकर पंजाब सरकार ने चेतावनी दी थी कि अगर हिमाचल ने टैक्स कम नहीं किया तो वह पंजाब सीमा में हिमाचल के वाहनों से भी एंट्री फीस वसूल करेंगे. जाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर दिवालिया होने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ‘ पंजाब सरकार भी हिमाचल प्रदेश के वाहनों पर जवाबी टैक्स लगाने पर विचार करेगी. अगर वह हमारे लोगों से अधिक टैक्स वसूलते हैं, तो हमें भी इस बारे में गंभीरता से सोचना होगा.’
भाजपा ने किया प्रदर्शन
भाजपा के विधायक दल ने मंगलवार को राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा एंट्री टैक्स में भारी वृद्धि और पेट्रोल-डीजल पर सेस के फैसले के खिलाफ विधानसभा परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने सरकार की नीतियों को जनविरोधी करार दिया.

