Categories: देश

Cloudflare फिर हुआ down..! एक साथ कई वेबसाइट हुई बंद, लोगों ने की शिकायत..

Cloudflare down: देश भर में एक बार फिर क्लाउडफ्लेयर डाउन हो गया है और लोगों को काफी परेशानी हो रही है. क्या आप जानते हैं कि इससे पहले कब आई थी ये खराबी.

Published by sanskritij jaipuria

Cloudflare down: हाल ही में क्लाउडफ्लेयर (Cloudflare) में एक बड़ा तकनीकी खराबी हुआ, जिससे कई ऑनलाइन सेवाओं पर असर हुआ. इस दौरान ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जैसे Zerodha, Angel One, और Groww पर लॉगिन करने, ऑर्डर प्लेस करने और मार्केट डेटा एक्सेस करने में समस्याएं आईं. इसके कारण API और बैकएंड सिस्टम जो क्लाउडफ्लेयर पर निर्भर हैं, सही से कनेक्ट नहीं हो पाए. साथ ही Canva में भी दिक्कत आ रही है.

प्रभावित सेवाएं और क्षेत्र

ये आउटेज कई क्षेत्रों में देखा गया और केवल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म तक ही सीमित नहीं था. कई वेबसाइटें, फिनटेक सेवाएं और एंटरप्राइज टूल्स भी प्रभावित हुए क्योंकि ये सभी क्लाउडफ्लेयर की नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करते हैं. मार्केट के दौरान ट्रेडिंग भी रुक गई, जिससे लेनदेन में देरी हुई और यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायतें दर्ज कराईं. क्लाउडफ्लेयर ने सुधार शुरू कर दिया, जिससे सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हुईं, लेकिन प्लेटफॉर्म अभी भी बचे हुए मुद्दों पर निगरानी रख रहे हैं.

अन्य प्रभावित सेवाएं

केवल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ही प्रभावित नहीं हुए. क्लाउडफ्लेयर पर निर्भर अन्य सेवाएं जैसे AI Chatbot Claude, Perplexity, MakeMyTrip आदि भी इस आउटेज से प्रभावित हुईं.

Related Post

क्लाउडफ्लेयर आउटेज की पिछली घटनाएं

ये हाल के महीनों में क्लाउडफ्लेयर का दूसरा बड़ा आउटेज है. पिछले महीने भी एक आउटेज हुआ था, जिसने लगभग पूरे इंटरनेट को प्रभावित किया. उस समय कई  सेवाएं अस्थायी रूप से बंद हो गई थीं. पिछले महीने के आउटेज में प्लेटफॉर्म जैसे X, ChatGPT, Letterboxd, और यहां तक कि Downdetector भी प्रभावित हुए, क्योंकि ये सभी क्लाउडफ्लेयर पर काम करते हैं.

क्लाउडफ्लेयर वेब की सामग्री वितरण, सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन का काम करता है. इसलिए इसका कोई भी गड़बड़ होना मिनटों में दुनिया भर की सेवाओं में बड़े पैमाने पर डाउनटाइम पैदा कर सकता है.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026