Categories: देश

Himachal Cloud Brust: हिमाचल में दिखा कयामत वाला मंजर! अचानक आई ऐसी आफत, बिछ गईं सैकड़ों लाशे

Cloudburst in Himachal: मानसून आते ही प्रदेश जहन्नुम बन जाता है। हालात ऐसे हो जाते हैं कि रास्तों में सैकड़ों लाशें बिछ जाती हैं। वहीँ अब हिमाचल में तीन जगहों पर बादल फटने से भारी नुकसान हो गया है।

Published by Heena Khan

Cloudburst in Himachal: मानसून आते ही प्रदेश जहन्नुम बन जाता है। हालात ऐसे हो जाते हैं कि रास्तों में सैकड़ों लाशें बिछ जाती हैं। वहीँ अब हिमाचल में तीन जगहों पर बादल फटने से भारी नुकसान हो गया है। एक बार फिर हिमाचल के कई इलाकों में बादल फटने से तबाही मच गई है। दरअसल, श्रीखंड महादेव के पास बादल फटने से बुधवार शाम कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल में कुरपन खड्ड का जलस्तर बढ़ने से दोगुड़ा पुल बह गया और बागीपुल बाजार को खाली कराना पड़ा। इतना ही नहीं इस बीच शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के 15-20 क्षेत्र की फांचा पंचायत के नंती खड्ड में बाढ़ आ गई। जिसकी वजह से चार पुल, दो मकान, पांच दुकानें, दो शेड, सेब के बगीचे और जमीन बह गई है।

आफतों से भरा दौर फिर हुआ शुरू

इस दौरान वहां सात घर, पाँच दुकानें, सात शेड और एक छोटी बिजली परियोजना क्षतिग्रस्त हो गई है। इतना ही नहीं इस दौरान एक एम्बुलेंस और एक एचआरटीसी बस खड्ड में फंस गई है और तीन पंचायतों का संचार पूरी तरह से कट गया है। वहीँ खबर ये भी है कि, कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल के बाथाधार की तीर्थन नदी में बादल फटने से आई बाढ़ में चार झोपड़ियाँ और तीन-चार वाहन बह गए हैं। इसके बाद भीमद्वारी से बागीपुल तक का इलाका खाली करा दिया गया है। इतना ही नहीं इस आपदा के दौरान सैकड़ों लोग अपनी जान गवा चुके हैं। 

Related Post

Rajasthan: लोगों को जिंदगी देने वाली डॉक्टर की इतनी बेरहमी से मौत, मिनटों में हुआ कुछ ऐसा, टुकड़ों में कट गई महिला

फिर होगी खतरनाक बारिश?

वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, लाहौल-स्पीति ज़िले की मयाड़ घाटी में मंगलवार शाम बादल फटने से तीन पुल बह गए हैं। इतना ही नहीं इस दौरान फसलों को नुकसान भी हुआ। वहीँ सड़के और ज़मीन भी बह गई हैं। नाले के किनारे बसे कुछ घरों को भी नुकसान पहुँचा है। करपट, चांगुट और उदगोस नाले पर बने पुल बह गए हैं और मयाड़ नाले पर बना पुल डूब गया है।  इतना ही नै इस दौराम मौसम अलर्ट ने और भी ज्यादा भारी बारिश की  चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह भी दी है।

Heena Khan

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026