Home > देश > अचानक इस प्रदेश की राजधानी में हुआ बड़ा फेरबदल, रातों-रात बदली गई पुलिस अफसरों की पोस्टिंग!

अचानक इस प्रदेश की राजधानी में हुआ बड़ा फेरबदल, रातों-रात बदली गई पुलिस अफसरों की पोस्टिंग!

Chandigarh Police Department Changes: पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई इंस्पेक्टरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

By: Shubahm Srivastava | Published: April 7, 2026 11:35:20 PM IST



Chandigarh Police Transfers: चंडीगढ़ पुलिस में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं. पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई इंस्पेक्टरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. यह बदलाव जनहित और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है.

प्रमुख अधिकारियों की नई तैनाती

तबादलों के तहत इंस्पेक्टर राम दयाल को SHO सेक्टर-39 से एडमिन/IRBn भेजा गया है. कुलविंदर कौर को AHTU, शादीलाल को SHO सेक्टर-34 और आशा शर्मा को PCC (हाईकोर्ट मॉनिटरिंग सेल) में तैनाती दी गई है. यह बदलाव विभिन्न थानों और यूनिट्स में संतुलन बनाने के लिए किए गए हैं.

अलग-अलग थानों में नई जिम्मेदारियां

अन्य तबादलों में राम रतन को SHO सेक्टर-26, राजीव कुमार को सेक्टर-39, उषा रानी को पुलिस लाइन, मिनी को आईटी पार्क थाना और हरि ओम शर्मा को सेक्टर-31 थाना भेजा गया है. इसके अलावा रोहित कुमार को ट्रैफिक विंग और एरम रिजवी को सेक्टर-17 थाना की जिम्मेदारी दी गई है.

प्रमोटेड अधिकारियों को नई भूमिका

हाल ही में प्रमोट हुए अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग दी गई है. तीरथ सिंह को PS-MM में A/SHO, सुधीर कुमार को क्राइम ब्रांच, सुदेश कुमार को SHO सेक्टर-17 और बलजीत सिंह को पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है. जसकरण सिंह को मनीमाजरा थाना का SHO बनाया गया है.

क्या है इसके पीछे का उद्देश्य?

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि ये सभी तबादले तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं. सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी इस आदेश का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करना और कार्यकुशलता बढ़ाना है, जिससे कानून-व्यवस्था बेहतर तरीके से संभाली जा सके.

Advertisement