Categories: देश

Budget 2026 की मेन बातें, देखें क्या होगा इसका आपकी जेब पर असर?

Budget 2026 Top 10 Highlights: बजट 2026 में कई जरूरी चीजें सस्ती हुई हैं. कैंसर की दवाओं, विदेश यात्रा, इनकम टैक्स नियमों और महिलाओं व छोटे कारोबारियों के लिए राहत के फैसले लिए गए हैं.

Published by sanskritij jaipuria

 Budget 2026 Top 10 Highlights: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश किया है. इस बजट में आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों, इलाज, टैक्स व्यवस्था और छोटे कारोबार से जुड़ी कई अहम बातें शामिल हैं. सरकार ने कुछ चीजों को सस्ता किया है, तो कुछ पर खर्च बढ़ेगा. आइए सरल शब्दों में समझते हैं बजट की मेन बातें.

इस बजट में कई जरूरी चीजों की कीमतों में राहत दी गई है. चमड़े से बने उत्पाद, कपड़ों के निर्यात से जुड़ी चीजें, माइक्रोवेव ओवन, सोलर ऊर्जा से जुड़े उपकरण और कैंसर की कुछ दवाएं अब सस्ती होंगी. वहीं दूसरी ओर शराब, स्क्रैप और कुछ खनिजों पर खर्च बढ़ सकता है, जिससे ये चीजें महंगी हो सकती हैं.

कैंसर और दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर राहत

सरकार ने कैंसर से जुड़ी 17 दवाओं पर छूट देने की घोषणा की है. इसके अलावा दुर्लभ बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 7 विशेष दवाओं के आयात पर भी छूट मिलेगी. इससे इलाज का खर्च कुछ हद तक कम होने की उम्मीद है.

महिलाओं के लिए नई पहल

बजट में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने पर भी ध्यान दिया गया है. सरकार ने बताया है कि SHE मार्ट शुरू किए जाएंगे. ये स्थानीय स्तर पर चलने वाली दुकानें होंगी, जिनका संचालन महिलाएं खुद करेंगी. इससे महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद बेचने में मदद मिलेगी.

शेयर बाजार में ऑप्शन ट्रेडिंग पर ज्यादा टैक्स

जो लोग शेयर बाजार में ऑप्शन ट्रेडिंग करते हैं, उनके लिए यह खबर थोड़ी निराशाजनक है. सरकार ने ऑप्शन ट्रेडिंग पर लगने वाले टैक्स को बढ़ाने का फैसला किया है. यानी अब इस तरह के लेन-देन पर पहले से ज्यादा टैक्स देना होगा.

इनकम टैक्स नियमों में बदलाव

इनकम टैक्स से जुड़े नियमों को सरल बनाने की बात कही गई है. 1 अप्रैल 2026 से नया टैक्स कानून लागू होगा. इसमें तकनीकी गलतियों को अपराध की जगह जुर्माने से जोड़ा जाएगा. छोटे टैक्स मामलों में अब सजा की जगह सिर्फ जुर्माना लगेगा.

Related Post

इसके अलावा विदेश यात्रा पर लगने वाला टीसीएस घटाया गया है, टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई रहेगी और अघोषित आय की सीमा को बढ़ाकर एक करोड़ रुपये तक करने का प्रस्ताव है.

छोटे कारोबारियों को ई-कॉमर्स से जोड़ने की योजना

सरकार छोटे व्यापारियों और कारीगरों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ना चाहती है. इसके लिए 10 लाख रुपये की सीमा को हटाया जा रहा है. यह व्यवस्था चार साल तक लागू रहेगी. इसके साथ ही समुद्र में मछली पकड़ने जाने वाले मछुआरों पर किसी तरह की ड्यूटी नहीं लगेगी.

विदेश यात्रा हुई सस्ती

जो लोग विदेश घूमने या काम के लिए बाहर जाते हैं, उनके लिए ये बजट राहत लेकर आया है. विदेश यात्रा पैकेज पर लगने वाला टीसीएस अब घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया है. पहले ये दर 5 से 20 प्रतिशत तक थी. नई व्यवस्था में कोई ऊपरी सीमा तय नहीं की गई है, यानी यात्रा पैकेज कितना भी महंगा हो, टीसीएस सिर्फ 2 प्रतिशत ही लगेगा.

बजट 2026 में टैक्स, इलाज, महिलाओं की भागीदारी और छोटे कारोबार जैसे मुद्दों पर साफ बदलाव देखने को मिलते हैं. कुछ फैसले आम लोगों को राहत देते हैं, तो कुछ से खर्च बढ़ सकता है. कुल मिलाकर ये बजट रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं को सीधे प्रभावित करेगा.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Assam BJP Candidates List: चुनावी बिगुल! असम में BJP की 88 सीटों पर बड़ा दांव, जानें कहां से लड़ रहे CM, देखें पूरी लिस्ट

Assam BJP Candidates List: असम में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं. इसी बीच…

March 19, 2026

Gold Price Today: स्पॉट गोल्ड संभला, लेकिन MCX पर क्यों गिरे सोने के दाम

Gold Price Today: भारत में सोने और चांदी की कीमतों पर US फेडरल रिज़र्व के…

March 19, 2026