Categories: देश

बॉम्बे HC देखेगी सीएम योगी पर बनी फिल्म, CBFC दो बार रिजेक्ट कर चुकी है सर्टिफिकेशन…जाने कोर्ट तक कैसे पहुंचा मामला?

Yogi Adityanath Film In HC: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म 'अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामला अब बॉम्बे हाईकोर्ट पहुँच गया है। इसके बाद कोर्ट ने फैसला किया है कि वह इस वीकेंड फिल्म देखेगा।

Published by Shubahm Srivastava

Yogi Adityanath Film In HC: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म ‘अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामला अब बॉम्बे हाईकोर्ट पहुँच गया है। इसके बाद कोर्ट ने फैसला किया है कि वह इस वीकेंड फिल्म देखेगा। दरअसल, फिल्म का निर्माण करने वाले सम्राट सिनेमैटिक प्रोडक्शन हाउस ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

दरअसल, सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) ने शुरुआत में फिल्म देखे बिना ही निर्माता के प्रमाणन आवेदन को खारिज कर दिया था। फिर मामला हाईकोर्ट पहुँचा, जिसके बाद कोर्ट ने सीबीएफसी को फिल्म देखने और फिर फैसला लेने का निर्देश दिया। इसके बाद सीबीएफसी की परीक्षा समिति ने फिल्म देखी, लेकिन बिना कोई ठोस कारण बताए सर्टिफिकेशन को खारिज कर दिया।

दोबारा CBFC ने सर्टिफिकेशन किया खारिज, कोर्ट देखेगी अब फिल्म

री-सर्टिफिकेशन खारिज होने के बाद मामला एक बार फिर अदालत पहुँच गया है। अपने फैसले के बारे में सीबीएफसी ने अदालत को बताया है कि फिल्म को 29 संवादों के कारण मंजूरी नहीं दी गई है। वहीं, निर्माताओं का आरोप है कि फिल्म को बिना किसी उचित कारण के रोका गया है।

Related Post

न तो स्पष्ट कट बताए गए, न ही ठोस वजह दी गई – फिल्म के निर्माता

बाद में, सीबीएफसी की रिवाइजिंग कमेटी ने फिल्म देखी और 8 कारण हटा दिए, लेकिन 21 कारण बरकरार रखे और फिल्म को फिर से खारिज कर दिया। निर्माताओं का कहना है कि न तो स्पष्ट कट्स और एडिट्स का ज़िक्र किया गया था, न ही ठोस कारण बताए गए थे, केवल 21 कारण ही सूचीबद्ध किए गए थे। अब हाईकोर्ट की तरफ से कहा गया है कि वो खुद फिल्म देखेगी और उसके बाद सोमवार को आदेश देगी। 

फिल्म के अभिनेता अजय मेंगी ने कहा, “हमने सेंसर बोर्ड से फिल्म को सर्टिफिकेट दिलाने की बहुत कोशिश की, लेकिन जब हमारी कोशिशें नाकाम रहीं, तो हमने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हमें उम्मीद है कि अदालत हमें न्याय देगी और अदालत जो भी कहेगी, हम उसे मानेंगे।”

Calcutta: शर्मनाक! बांग्लादेशी कहकर किया छात्रों पर हमला – सियालदह बाज़ार में लाठियों और धारदार हथियारों से पिटाई!

Shubahm Srivastava

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026